खेल स्टेडियम में पानी की निकासी न होने से युवाओं ने जताया रोष - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 26 July 2020

खेल स्टेडियम में पानी की निकासी न होने से युवाओं ने जताया रोष

गांव खेड़ी लांबा के खेल स्टेडियम में बरसात का पानी कई दिनों से जमा होने के कारण स्थानीय खिलाड़ियाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवा खिलाड़ी अमन, जितेंद्र, सतीश, अमरजीत, मनजीत, कृष्ण, महावीर, नरेश, दीपक, राजेश व दीपक पहलवान ने बताया कि खेलने के लिए गांव में यह एकमात्र खेल स्टेडियम है। यहां अक्सर सुबह शाम युवा खेलते हैं और अपने हुनर को तराशते हैं लेकिन जब भी थोड़ी सी बरसात होती है तो पानी निकासी न होने के कारण स्टेडियम में कई-कई फीट तक बरसात का पानी जमा हो जाता है जिसे निकालने का अभी तक पंचायत द्वारा विभाग द्वारा कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है।

पंचायत द्वारा कुछ समय पूर्व स्टेडियम में मिट्टी डाली गई थी लेकिन वह नाकाफी है। पानी निकासी न होने के कारण गंदा पानी जमा होने पर यहां पर बड़ी-बड़ी घास उग गई है और स्टेडियम में जहरीले कीट उत्पन्न होने लगे हैं। उन्होंने प्रशासन से स्टेडियम के घास की सफाई, मिट्टी भराव करने व पानी की निकासी का उचित प्रबंध करवाए जाने की मांग की है।

जल्द किया जाएगा पानी निकासी का प्रबंध : सरपंच

लांबा खेड़ी की सरपंच सुमन ने कहा कि स्टेडियम में बरसात का पानी जमा होने के कारण स्थानीय युवाओं को जो परेशानी हो रही है, उसे जल्द ही दूर करवा दिया जाएगा। पंचायत द्वारा कुछ समय पूर्व मिट्टी डलवाई गई थी। जल्द ही प्राथमिकता से स्टेडियम में साइफन दबाकर पानी निकासी का उचित प्रबंध करवाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कलायत| खेल स्टेडियम में जमा बरसात का पानी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f9piqc

ADD











Pages