निकासी न होने से मकान में दरारें आने से परिवार परेशान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 26 July 2020

निकासी न होने से मकान में दरारें आने से परिवार परेशान

वार्ड नंबर 8 के निवासी पवन कुमार के मकान में अचानक आई दरारों से परिवार परेशान है। मकान मालिक पवन ने बताया कि उसके मकान के साथ लगते खाली पड़े प्लॉटों में निकासी न होने से गली का पानी जमा हो जाता है। जमा पानी मकान की नींव में रिसने से अब दरारें आ गई हैं। कुछ दिन पूर्व मकान में यह दरारें कम थी, लेकिन अब दरारों के बढ़ने से मकान गिरने का भय सताने लगा है। उन्होंने कहा कि परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है कि वे मकान की मरम्मत करवा सकें। प्रशासन तुरंत पानी निकासी की व्यवस्था करे, ताकि उनका मकान गिरने से बच सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजौंद| मकान में आई दरारें दिखाता मकान मालिक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f09upC

ADD











Pages