करीब एक माह पहले केंद्र से डेपुटेशन से वापस हरियाणा आए आईपीएस अधिकारी आलोक मित्तल को प्रदेश का नया सीआईडी चीफ नियुक्त किया गया है। सीआईडी चीफ एवं एडीजीपी अनिल राव शुक्रवार को रिटायर होंगे। मित्तल को पहले ओएसडी सीआईडी नियुक्त किया गया था।
इस दौरान उन्होंने सीआईडी के काम को भी समझ लिया है। मित्तल 1993 बैच के आईपीएस हैं। वे पहले प्रदेश के कई जिलों में एसपी और रेंज के आईजी रह चुके हैं। केंद्र में मित्तल एनआईए के आईजी थे। उल्लेखनीय है कि भाजपा सरकार बनने पर पहले शत्रुजीत कपूर को सीआईडी चीफ बनाया गया था। लेकिन जाट आरक्षण के बाद उन्हें हटा दिया था। तब से अनिल राव ही सीआईडी चीफ रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3faH0cB