उच्च शिक्षा प्रणाली में बदलाव करने व नए-नए प्रयोग करने के चलते इस साल डायरेक्टरेट ऑफ हायर एजुकेशन इस साल एडमिशन के लिए नई नीतियां बना रहा है। इसी कड़ी में डीएचई द्वारा नए सत्र के एडमिशन के लिए एक प्रोस्पेक्ट्स जारी किया जाएगा।
यह प्रोस्पेक्ट्स प्रदेश के सभी कॉलेजों का कॉमन होगा। इस बारे में शुक्रवार को डीएचई द्वारा कॉलेजों से डाटा मांगा गया। सभी कॉलेजों को मेल कर उनके कॉलेज की 10-10 विशेषताएं भेजने के लिए कहा है। जिसे इस प्रोस्पक्ट्स में लगाया जाएगा। जैसे ही विद्यार्थी किसी भी कॉलेज की साइट पर क्लिक करेगा तो उसके सामने कॉलेज की विशेषताओं का पेज खुल जाएगा।
इस कॉमन प्रोस्पेक्ट्स पर कॉलेज की पूरी जानकारी नहीं मिलेगी। विद्यार्थियों को संपूर्ण जानकारी के लिए कॉलेज की वेबसाइट व उनका अलग प्रोस्पेक्ट्स कारगर रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के सभी कॉलेजों को स्थान देकर बनाया जाने वाला प्रोस्पेक्ट्स इतना बड़ा हो जाएगा कि विद्यार्थी इस पर गहनता से ध्यान नहीं देगा।'' - डॉ. सत्य सुरेंद्र सिंगला, डायरेक्टर इंपीरियल कॉलेज, हिसार।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33dWNoF