कहा- सब कुछ मेरे कब्जे में था ताे उनके पास फरारी-जगुआर जैसी गाड़ियां कहां से आईं - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 31 July 2020

कहा- सब कुछ मेरे कब्जे में था ताे उनके पास फरारी-जगुआर जैसी गाड़ियां कहां से आईं

चाचा-भतीजाें के बीच अप्रत्यक्ष राजनीतिक आराेप-प्रत्याराेप का सिलसिला जारी है। शुक्रवार काे देवीलाल सदन में इनेलाे के प्रधान महासचिव विधायक अभय सिंह चाैटाला ने देवीलाल सदन में इनेलाे कार्यकर्ताओं के बीच बिना नाम लिए दुष्यंत और दिग्विजय चाैटाला पर निशाना साधा। साथ ही रजिस्ट्री घाेटालाें में गठबंधन सरकार पर गंभीर आराेप लगाए और बराैदा उपचुनाव में इनेलाे की जीत के लिए कार्यकर्ताओं में जाेश भरने का काम किया।

दाेपहर काे हिसार पहुंचे अभय सिंह चाैटाला का पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अपने संबाेधन में अभय सिंह चाैटाला ने कहा कि इस चुनाव में इनेलाे का सत्ता में आना तय था, लेकिन कुछ लाेगाें ने पार्टी और किसानाें के साथ धाेखा कर प्रदेश की जनता काे नुकसान पहुंचाने का काम किया। अभय सिंह ने अपने भतीजाें दुष्यंत व दिग्विजय चाैटाला का नाम लिए बिना कहा कि वे लाेग कहते हैं सब कुछ अभय चाैटाला के कब्जे में हैं।

वह इस बात काे मान भी लें ताे वह पूछते हैं कि उनके पास फरारी, जगुआर, लैंड क्रूजर जैसी कराेड़ाें की गाड़ियां कहां से आईं। इस मतलब साफ है कि यह सब जनता का पैसा है। उन्हाेंने कहा कि वे लाेग साठगांठ करके सत्ता में आ गए, लेकिन जनता आने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी।

चाैटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते इनेलाे ताे सत्ता में आ जाएगी लेकिन वाे लाेग चुनाव के बाद सड़क पर आ जाएंगे। बराैदा उपचुनाव पर बाेलते हुए कहा कि इनेलाे का मुकाबला कांग्रेस से हाेगा। भाजपा, जेपेपी व दूसरी पार्टियां वहां सीन में ही नहीं हैं। लेकिन इनेलाे कार्यकर्ता कांग्रेस काे दूसरे नंबर पर धकेल देंगे। उपचुनाव के बाद हरियाणा की राजनीति में बदलाव आएगा।

रजिस्ट्रियाें में हाे रहे घाेटालाें पर अभय ने कहा कि यदि सीएम का इसमें कोई लेना-देना नहीं है ताे साफ है कि घाेटालाें का पैसा संबंधित मंत्री के पास जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार में पिछले 9 महीनों में 9 घोटाले उजागर हुए हैं।

अभय सिंह ने कहा कि भाजपा राज में सबसे बड़ी मार किसानों पर पड़ी है। इनेलाे के जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, राज सिंह मोर, बलजीत सिंह डाबड़ा, युद्धवीर आर्य, चत्तर सिंह स्याहड़वा ने भी बैठक काे संबाेधित किया। इस अवसर पर राजेश गोदारा, देवीलाल सिहाग, राय सिंह पूनिया, एडवाेकेट अमित सैनी, प्रमोद बागड़ी, प्रदीप बाजिया, होशियार खान, राजबीर खान, वेदकौर पुनिया, मोनिका, मान सिंह चौहान तथा प्रवक्ता रमेश चुघ भी माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिसार के देवीलाल सदन में अभय सिंह चौटाला को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते हुए पदाधिकारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fiFi99

ADD











Pages