भिवानी के चुने हुए प्रतिनिधियों को चाहिए कि वे नागरिक अस्पताल भिवानी में वेंटीलेटर व कोरोना टेस्ट के लिए मशीन सरकार से जल्द दबाव बनाकर उपलब्ध करवानी चाहिए।
यह बात युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने बयान में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का फैलाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में वेंटीलेटर की अति आवश्यक जरूरत है। साथ ही जब कोरोना टैस्ट की मशीन भिवानी में आएगी तो ज्यादा टैस्ट यहीं हो पाएंगे तथा कोरोना टैस्ट की स्पीड भी सरकार को बढ़ानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्लाज्मा देने के लिए कई डोनर तैयार हैं, लेकिन उससे पहले डोनर की एंटीबॉडी चैक करनी होती है, जिससे पता लग सके कि डोनर प्लाज्मा दे सकता है या नहीं। इसके लिए एंटीबॉडी एलिसा टैस्ट की मशीन भी भिवानी में जरूरी है। क्योंकि अगर कोई डोनर प्लाज्मा डोनेट करने के लिए रोहतक जाता है तथा वहां उसकी एंटीबॉडी मैच नहीं होती तो उसे वापस आना पड़ेगा, इससे कोरोना फैलने का खतरा ओर भी बढ़ जाता है। इसके लिए सरकार को तुरंत प्रभाव से इन मशीनों को भिवानी के लिए उपलब्ध करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन प्लाज्मा डोनर की लिस्ट सीएमओ को सौंपेंगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jbQHLc