कोसली थाना पुलिस ने महिला की मौत मामले में उसके पति को दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का कोविड टेस्ट कराने के बाद उन्हें क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया है।
रिपोर्ट के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी अहमदपुर पड़तल निवासी सोमबीर सिंह है।
पुलिस ने बताया कि सोमबीर की पत्नी पूनम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के भाई नाहड़ निवासी नरेश ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2005 में सोमबीर के साथ की थी।
शादी के बाद पति व ससुरालियों द्वारा उसकी बहन को दहेज के लिए मारना पीटना व मानसिक तौर पर परेशान करना शुरू कर दिया। फिर सबको समझा बुझाकर अपनी बहन को भेज दिया कि सोमबीर उसे अपने साथ ड्यूटी पर ले जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wxdurc