जिले के गांव जैतड़ावास में गुरुवार की रात को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं गांव मुंढलिया में भी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।
भाड़ावास गांव पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि जैतड़ावास से सुबह सूचना मिली थी कि एक युवती ने अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने बताया कि युवती पिछले कुछ समय से काफी मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। युवती शहर के गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती थी। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eByTpr