सावन में दूसरी बार हुई हल्की बूंदाबांदी, अभी बारिश का इंतजार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 17 July 2020

सावन में दूसरी बार हुई हल्की बूंदाबांदी, अभी बारिश का इंतजार

सावन माह में दूसरी बार शहर में शुक्रवार को हल्की बौछारे गिरीं। करीब 15 मिनट तक बूंदाबांदी होती रही, लेकिन अभी सावन की झड़ी लगने का इंतजार है। अच्छी बारिश के इंतजार में सावन माह के 12 दिन निकल गए। हालांकि दिन में बूंदाबांदी के बाद से बादल छाए रहने के चलते मौसम कुछ सुहावना हुआ, लेकिन मौसम में आद्रता रहने से उमस भी बढ़ गई।

बावल क्षेत्र में शहर से कुछ ज्यादा बारिश बताई गई। शुक्रवार को दिन में बूंदाबांदी से दिन का तापमान भी 36 डिग्री पर आ गया, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री पर रहा। इधर, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बिना बरसात के फसलों पर प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि इस समय बाजरे की फसल को भी सिंचाई की जरूरत है।

ऐसे में अगर बारिश होती है तो फसलों को काफी फायदा होगा। इधर, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार अभी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 18 व 19 को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेवाड़ी शहर व गांवों के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बूंदाबांदी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CMXXwc

ADD











Pages