खैरी गांव के चौकीदार ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगा ली। परिजन सुबह उठे तो चौकीदार का शव फंदे पर लटका हुआ मिला और उसकी पत्नी का शव लहूलुहान पड़ा था। घटना की सूचना पर उकलाना थाना एसएचओ सुखजीत सिंह, डीएसपी बरवाला व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची।
खैरी वासी शमशेर ने पुलिस को बताया कि गुरुवार देर रात खाना खाने के बाद वे घर में सोए थे। उसका छोटा भाई सुखविंदर घर के आंगन में सोया था व उसकी 48 वर्षीय मां केशव देवी और 50 वर्षीय पिता रोशन पास ही बने पशुओं के छप्पर के पास सोए थे। सुबह उठकर उन्होंने देखा तो उसके पिता रोशन लाल बैठक के दरवाजे की मुंडेरी से एक रस्सी से झूलते हुए दिखाई दिए। वहीं उसकी मां केशव देवी का शव लहूलुहान हालत में मिला।
उसकी मां के चेहरे पर चोट के निशान थे व किसी तेजधार हथियार से नाक भी कटा हुआ था। शमशेर ने बताया कि उसके पिता की उसकी मां के साथ अक्सर नोकझोंक होती रहती थी। उकलाना थाना एसएचओ सुखजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन नाेकझाेंक हाेती थी जिसकाे लेकर चाैकीदार राेशन पत्नी की हत्या कर खुद फंदे पर झूल गया है। परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद रात करीब 11 बजे तक आपस में बातचीत कर रहे थे। इसके बाद रोशन लाल और उसकी पत्नी केशव देवी पशुओं के छप्पर के पास सोने के लिए चले गए। परिवार के लोगों को सुबह घटना का पता लगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/397Wf4I