
संयुक्त व्यापार मंडल समिति पानीपत ने मेयर अवनीत कौर को नगर निगम अधिकारियों की शिकायत की। समिति ने आरोप लगाया कि निगम अधिकारी कोरोना काल की संकट वाली इस घड़ी में भी बहुत लापरवाही बरत रहे हैं।
समिति की मांग के बाद भी बाजारों में न तो सैनिटाइजेशन का छिड़काव हुआ, न ही खराब स्ट्रीट लाइट ठीक कराई गई। अधिकारियों की यह कार्यप्रणाली उनकी लापरवाही का प्रमाण देती है। संयुक्त व्यापार मंडल समिति प्रधान राजेश सूरी ने कहा कि मेयर को बाजारों समेत शहर की समस्या भी बताई हैं।। सूरी ने कहा कि यह समय बहुत ही सतर्क व सावधानी से रहने का है। ऐसे में बाजार हर सप्ताह सैनिटाइज भी होनी चाहिए। रविवार का दिन इसके लिए उपयुक्त है। सभी दुकानें बंद कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जाए।
बंद हुई खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत : प्रधान सूरी ने कहा कि बाजारों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत बंद हो गई है। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक किया जाए। रात के समय बाजारों में अंधेरा रहने से चोरी की वारदात बढ़ने का खतरा मंडराया रहता है।
दिन में भारी वाहनों पर लगे प्रतिबंध : राजपुताना बाजार प्रधान अशोक सलूजा और चौड़ा बाजार प्रधान सुरेश बवेजा ने कहा कि बाजारों में दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। दिनभर वाहन गुजरते हैं। इससे बाजार जाम रहता है।
मेयर ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
मेयर अवनीत कौर ने संयुक्त व्यापार मंडल समिति की मांग पर संबधित अधिकारियों बाजारों को सैनिटाइज कराने और खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तुरंत प्रभाव से चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर कई अधिकारियों को भी बुलाया। साथ ही हिदायत भी दी कि ऐसे काम में लापरवाही की तो सीधे सरकार को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए बोला जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30febpY