हरियाणा में 46 हजार से ज्यादा कोरोना केस, 23 अगस्त तक बूचड़खाने बंद; पंजाब में छह लाख नौकरियों का ऐलान, जालंधर में गुरुद्वारे के कुएं से लाश मिली - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday 15 August 2020

हरियाणा में 46 हजार से ज्यादा कोरोना केस, 23 अगस्त तक बूचड़खाने बंद; पंजाब में छह लाख नौकरियों का ऐलान, जालंधर में गुरुद्वारे के कुएं से लाश मिली

आज आपके हाथ में अखबार नहीं होगा। 15 अगस्त के मौके पर अखबारों की छुट्‌टी थी। लेकिन, खबरों की नहीं। देश में, आपके राज्य की बहुत सी खबरें हैं जो आपको जाननी चाहिए। बिना अखबार वाले इस दिन दैनिक भास्कर एप आपके लिए देश-दुनिया के साथ आपके राज्य-शहर की बड़ी खबरें लेकर आया है। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की बड़ी खबरें जानिए....

1. हरियाणा में 46,410 कोरोना मरीज हुए
हरियाणा में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 46, 410 पहुंच गई है। इनमें 83.90% यानि 38, 939 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में 146 मरीजों की हालत चिंताजनक है। इनमें 127 मरीज ऑक्सीजन सिलेंडर के जरिए सांस ले रहे हैं। 19 मरीज वेंटीलेटर पर हैं। राहत की बात यह है कि अब संक्रमण के मामले 31 दिन में दोगुने हो रहे हैं। कोरोना से अब तक 528 मौतें हो चुकी हैं। मृत्युदर 1.14 फीसद पर पहुंच गई है।
पढ़िए पूरी खबर....

हरियाणाः अनलॉक-3 का 16वां दिन:प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 46, 410; फरीदाबाद में 1 लाख टेस्ट, 90 फीसदी की रिपोर्ट निगेटिव

2. हरियाणा में जैन धर्म के पर्युषण पर्व के चलते 23 अगस्त तक बूचड़खाने बंद
जैन धर्म के पर्युषण पर्व के चलते हरियाणा में 23 अगस्त तक सभी बूचड़खाने बंद रहेंगे। इसको लेकर हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने आदेश जारी कर दिया है। निदेशालय ने पत्र जारी कर कहा कि 15 अगस्त से 23 अगस्त तक सभी बूचड़खाने 9 दिन तक बंद रहेंगे।
पढ़िए पूरी खबर....

हरियाणा:जैन धर्म के पर्युषण पर्व के चलते प्रदेश में 23 अगस्त तक बंद रहेंगे बूचड़खाने

3. सिरसा में सीवरेज में गिरे किसान की तलाश 5वें दिन भी जारी
सिरसा के नटार गांव में सीवरेज में गिरे 25 साल के किसान काली का शव बुधवार से अब तक नहीं मिल पाया है। तलाश में लगातार 5वें दिन ऑपरेशन चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम लगी हैं। टीम ने अब तक 20 मेनहोल में से 15 चेक कर लिए हैं। 5 की जांच अभी बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि एनडीआरएफ आज अपना ऑपरेशन पूरा कर सकती है।
पढ़िए पूरी खबर....

सीवरेज से किसान का शव ढूंढने की कवायद:लगातार 5वें दिन तलाश जारी, एनडीआरएफ ने 15 मैनहोल जांचे, 5 अभी भी बाकी; आज पूरा हो सकता है ऑपरेशन


4. पहली बार शिक्षा विभाग के 3159 क्लर्कों का ऑनलाइन तबादला
हरियाणा शिक्षा विभाग में पहली बार 3159 क्लर्कों का ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया। शिक्षा विभाग की ऑनलाइन ड्राइव से बड़ी संख्या में क्लर्कों को राहत मिली है। हालांकि कई क्लर्कों को मनमाफिक तैनाती नहीं मिली। इन्हें 150 से 200 किलोमीटर दूर भेजा गया है।
पढ़िए पूरी खबर....

हरियाणा में अब ऑनलाइन ट्रांसफर:पहली बार शिक्षा विभाग के 3159 क्लर्कों का ऑनलाइन तबादला, विधायकों - अधिकारियों के चक्कर न काटना पड़े इसलिए पॉलिसी लागू

5. कैप्टन सरकार ने छह लाख नौकरियों का ऐलान किया
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। कैप्टन ने मोहाली में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दो साल में सरकारी क्षेत्र में एक लाख नौकरियों समेत कुल छह लाख नौजवानों को नौकरियां दी जाएंगी।
पढ़िए पूरी खबर....

पंजाब:कैप्टन सरकार ने सरकारी क्षेत्र में एक लाख नौकरियों समेत कुल छह लाख नौकरियों का किया ऐलान

6. पंजाब: जालंधर के गुरुद्वारा परिसर के कुएं से सेवादार की लाश मिली
जालंधर में शनिवार शाम एक गुरुद्वारे में स्थित कुएं से शव मिला। इसकी पहचान गुरुद्वारे के लंगर हॉल के सेवादार के रूप में हुई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद शव को कुएं से निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। प्राथमिक जांच के मुताबिक, सेवादार के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।
पढ़िए पूरी खबर...

जालंधर की घटना:गुरुद्वारा परिसर में कुएं से सेवादार की लाश मिली, घंटों मशक्कत के बाद निकाला गया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर हरियाणा के पानीपत की है। यहां कोरोना जांच के लिए संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kRYVJ4

ADD











Pages