हरियाणा में संक्रमितों की संख्या 49356 हुई, रोहतक के डीसी, सीएम के आईटी कंसल्टेंट व डीजीपी स्टाफ के 6 जवानों समेत 809 पॉजिटिव, 8 की मौत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday 18 August 2020

हरियाणा में संक्रमितों की संख्या 49356 हुई, रोहतक के डीसी, सीएम के आईटी कंसल्टेंट व डीजीपी स्टाफ के 6 जवानों समेत 809 पॉजिटिव, 8 की मौत

प्रदेश में मंगलवार को कोरोनावायरस के 809 नए मरीज मिले। इससे संक्रमितों की संख्या 49356 पहुंच गई है। मुख्यमंत्री के आईटी कंसल्टेंट ध्रुव मजूमदार, रोहतक के डीसी आरएस वर्मा व डीजीपी कार्यालय के 6 पुलिस जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीजीपी कार्यालय को दो दिन के लिए बंद किया गया है। कार्यालय में पहले एक जवान पॉजिटिव मिला था। उसके संपर्क में आए 10 जवानों की जांच कराई तो छह पॉजिटिव मिले। यह सभी डीजीपी के पर्सनल स्टाफ के कर्मचारी हैं।

वहीं, कोरोना केस मिलने के कारण शिक्षा सदन भी दो दिन के लिए बंद कर दिया है। राज्य में एक दिन में 8 लोगों की मौत हुई है। करनाल में 2, फरीदाबाद, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सिरसा, पानीपत, रोहतक में 1-1 मरीज की जान गई है। अब तक कुल 575 मरीजों की जान जा चुकी है। 688 मरीज ठीक होकर लौटे हैं। अब ठीक होने वाले की संख्या 41298 हो गई है।

यहां मिले नए मरीज
फरीदाबाद में 99, गुड़गांव में 98, पानीपत में 92, करनाल में 80, रेवाड़ी में 69, अम्बाला में 63, सोनीपत में 46, पंचकूला में 43, यमुनानगर में 36, कुरुक्षेत्र में 33, महेंद्रगढ़ में 25, हिसार में 23, पलवल में 22, कैथल में 17, रोहतक में 16, झज्जर में 10, फतेहाबाद में 9, नूंह, जींद में 8-8, भिवानी में 7, सिरसा में 7 मरीज मिले हैं।

यहां ठीक हुए मरीज
फरीदाबाद में 124, रोहतक में 107, अम्बाला में 74, पानीपत में 70, गुड़गांव में 55, सोनीपत में 53, रेवाड़ी में 41, करनाल में 35, कुरुक्षेत्र में 27, हिसार में 21, कैथल में 20, महेंद्रगढ़ में 14, पलवल में 13, नूंह में 12, सिरसा में 7, झज्जर में 6, भिवानी में 5, यमुनानगर में 4 मरीज ठीक हुए हैं।

आज तक की स्थिति

  • 153971 लोग सर्विलांस पर लिए गए
  • 89636 लोगों का सर्विलांस समय पूरा
  • 867458 लोगों के सैंपल लिए गए हैं
  • 5.68% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
  • 6032 लोगों की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है
  • 83.67% लोगों ठीक होकर लौट चुके
  • 1.16% मरीजों की जान जा चुकी है
  • प्रति 10 लाख लोगों पर 34219 टेस्टिंग
  • 32 दिन में अब दोगुने हो रहे मरीज

थकान-बदन दर्द के कारण गृहमंत्री शाह एम्स में भर्ती
नई दिल्ली | 4 दिन पहले ही कोरोना संक्रमण से ठीक हुए गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उन्हें तड़के 2:30 बजे उन्हें भर्ती किया गया। एम्स में मीडिया एंड प्रोटोकॉल डिवीजन की चेयरपर्सन डॉ. आरती विज की ओर से बताया गया कि शाह को तीन-चार दिनों से थकान, शरीर में दर्द और सांस लेने में कुछ तकलीफ थी। वह ओल्ड प्राइवेट वार्ड में कोरोना के बाद होने वाली समस्याओं की देखरेख (पोस्ट कोविड केयर) के लिए भर्ती कराए गए हैं।

अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं और अस्पताल से ही काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें हल्का बुखार भी है। एम्स के निदेशक डॉक्टर गुलेरिया की देखरेख में अन्य चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। उधर, उत्तर प्रदेश के एक और मंत्री अतुल गर्ग को कोराेना हो गया है। वह संक्रमित होने वाले योगी सरकार के 10वें मंत्री हैं। दो मंत्रियों कमल रानी वरुण और चेतन चौहान का कोरोना से निधन भी हो चुका है। उधर, कर्नाटक में कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान भी संक्रमित पाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोहतक। सिविल अस्पताल में काेराेना जांच कराते डीसी आरएस वर्मा। (फाइल फाेटाे)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YdSTsV

ADD











Pages