6 दिन से लापता कॉस्मेटिक कारोबारी पलवल में मिला, पिता ने कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 17 August 2020

6 दिन से लापता कॉस्मेटिक कारोबारी पलवल में मिला, पिता ने कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

सेक्टर 11 स्थित सहगल कॉस्मेटिक शॉप के मालिक 30 वर्षीय अंकित सहगल मंगलवार को लापता हो गए थे। उनकी कार सिवाह बाईपास पर दोनों नहरों के बीच में लावारिश हालत में मिली थी। कार में मिले उनके दोनों माेबाइल फ्लाइट मोड पर थे।

6 दिन से तलाश कर रही सेक्टर- 11/12 पुलिस को सोमवार को अंकित का सुराग मिल गया। पुलिस ने पलवल से उन्हें बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद परिजनों को सौंप दिया। अंकित के पिता मदनलाल सहगल ने सेक्टर 11-12 चौकी में शिकायत देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि बेटे पर लाखों रुपए की देनदारी थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था। पिता ने शक जाहिर किया था कि अंकित ने इससे तंग आकर नहर में छलांग तो नहीं लगा दी है।

क्योंकि कार दिल्ली पैरलल नहर के पास लावारिस मिली थी। पुलिस ने अंकित की तलाश में गोताखोर नहर में उतारे। पुलिस ने उन लोगों से भी पूछताछ की जिन्हें अंकित को रुपए देने थे। चौकी प्रभारी विनीत ने बताया कि अंकित पलवल में परिचित के पास से बरामद हो गया है। अंकित ने पूछताछ में अपनी मर्जी से जाने की बात कही है। इससे ज्यादा कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। वहीं, परिजन भी इस मामले में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। फिलहाल अंकित को परिजनाें के हवाले कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अंकित सहगल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CySfyi

ADD











Pages