141 पाॅजिटिव मिले, एक की माैत, 108 ने कोरोना को हराया और 1102 के सैंपल लिए - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday 17 August 2020

141 पाॅजिटिव मिले, एक की माैत, 108 ने कोरोना को हराया और 1102 के सैंपल लिए

जिले में साेमवार काे काेराेना के सारे रिकाॅर्ड टूटे हैं। अब तक के सबसे ज्यादा एक दिन में 141 केस पाॅजिटिव मिले हैं। जिले में तीसरी बार 100 से ज्यादा केस पाॅजिटिव मिले हैं। इससे पहले 7 अगस्त काे 125 और 10 काे 105 केस पाॅजिटिव मिले थे। कुटानी राेड के 58 वर्षीय व्यक्ति की माैत भी हुई। साेमवार काे 108 केस स्वस्थ हाेकर अपने घर लाैटे ताे वहीं रिकाॅर्ड एक दिन में 1102 सैंपल खानपुर लैब में भेजे गए हैं।

साेमवार काे 141 केसाें में एक डाॅक्टर्र, एक पुलिसकर्मी और भाजपा के सीनियर नेता नीतिसेन भाटिया भी पाॅजिटिव मिले हैं। उनकाे प्रेम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साेमवार काे एंटीजन किट से 53 केस पाॅजिटिव मिले हैं। अब तक एंटीजन से 284 लाेग पाॅजिटिव मिल चुके हैं। साेमवार काे 7 परिवाराें के 20 से ज्यादा लाेग भी संक्रमित हुए हैं। साेमवार काे कुटानी राेड के 58 वर्षीय व्यक्ति की माैत भी हुई। अब माैताें का आंकड़ा 33 हाे गया हैं।

जिले में अब तक कुल केसाें की संख्या 2336 हाे चुकी है। इनमें 792 केस एक्टिव हैं। इनका इलाज जारी है। ठीक हाेने वाले भी केसाें की संख्या 1500 के पार हाे चुकी है। साेमवार काे 108 केस ठीक हाेने के बाद 1511 केस अब तक ठीक हाे चुके हैं। पहले एक दिन में 956 सैंपले हुए थे और 84 मरीज ठीक होने का रिकॉर्ड था।

यहां-यहां परिवाराें में मिले केस
जिला प्रशासन की और से 116 केसाें की लिस्ट जारी की गई थी। लेकिन हमें 141 केसाें की जानकारी मिली है। उसी के आधार पर ये जानकारी जुटाई है। इसमें 8 परिवाराें के 21 लाेग भी संक्रीमित शामिल हैं। तहसील कैंप के एक परिवार में तीन भाई पाॅजिटिव मिले हैं। भारत नगर से 54 साल का पिता और 27 साल का बेटा, अशाेक विहार काॅलाेनी से 4 साल व 15 साल के दाे भाई, विद्यानंद काॅलाेनी में 21-21 साल की दाे गर्भवती महिलाएं पाॅजिटिव मिली हैं। राज नगर से 52 साल का पिता और 22 साल का बेटा, रमेश नगर से 55 साल का पति और 50 साल की पत्नी पाॅजिटिव मिली है।

10 दिन में शुरू कर देंगे लैब : सीएमओ
जिले में एक सप्ताह से लैब बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। स्वास्थ्य विभाग के पास एक आरएनए मशीन भी आ चुकी है। लेकिन अभी तक अन्य मशीन नहीं आने के कारण लैब की प्रक्रिया नहीं आगे बढ़ रही है। सरकार एक आरएनए मशीन देकर बाकी की मशीनें व अन्य सामान देना भूल गई है। सीएमओ डाॅ. संतलाल वर्मा ने बताया कि लैब काे 4 कमरे सहित 3 पार्ट में डिवाइड कर दिया गया है। साेमवार तक लैब बनने का पूरा काम हाे जाएगा, लेकिन बीते सप्ताह काेई मशीन नहीं आई है। उम्मीद है इस सप्ताह में हमें आरटीपीसीआर मशीन सहित अन्य मशीनें मिल जाएंगी। स्टाफ भी मिलना हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पानीपत. सिविल अस्पताल में सैंपल देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लेकिन किसी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना उचित नहीं समझा। जबकि जिले में इस समय कोरोना बड़ी तेजी से कहर बरपा रहा है। अब तक 33 लोगों की जान जा चुकी है। फिर भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kRzCXL

ADD











Pages