साला ब्रह्मजीत निकला बहन व बहनोई के हत्याकांड का मास्टरमाइंड, अपने साले के साथ रची थी हत्या की साजिश - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday 18 August 2020

साला ब्रह्मजीत निकला बहन व बहनोई के हत्याकांड का मास्टरमाइंड, अपने साले के साथ रची थी हत्या की साजिश

जसाना गांव के कारोबारी दंपत्ति हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। कारोबारी सुखबीर का साला ब्रह्मजीत बहन मोनिका व बहनोई हत्याकांड का मास्टर माइंड निकला। ब्रह्मजीत ने अपने साले और उसके साथियों से बहन और जीजा की हत्या कराई थी। पुलिस रिमांड के दौरान 14 अगस्त को पकड़े गए 4 आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला कि इस हत्या की साजिश मोनिका के भाई ब्रह्मजीत ने रची थी। ब्रह्मजीत को उसके गांव जसाना से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में ब्रह्मजीत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसके जीजा मृतक सुखबीर के पास उसकी पत्नी की आपत्तिजनक फोटो थीं। इससे घर में झगड़ा होता रहता था। इससे तंग आकर उसने अपने साले विष्णु के साथ मिलकर जीजा और बहन की हत्या की साजिश रची।

यह है पूरा मामला

11 अगस्त को दिनदहाड़े जसाना गांव में कारोबारी दंपत्ति फतेहपुर चंदीला निवासी सुखबीर और उसकी पत्नी मोनिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रात करीब नौ बजे जब मोनिका के घर छोटा भाई मनीष दूध लेकर पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। मोनिका करीब दो साल पहले जसाना में जमीन खरीदकर मकान बनवाकर पति सुखबीर के साथ रहने लगी थी। उसके घर पर दूध मायके से ही आता था।

पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए 2 देसी कट्टा, 1 पिस्तौल, 2 चोरी की बाइक बरामद की

पुलिस प्रवक्ता एवं एसीपी धारणा यादव के अनुसार मोनिका की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। लेकिन अभी उनके कोई संतान नहीं थी। घटना वाले दिन कारोबारी सुखबीर पत्नी मोनिका को डॉक्टर के यहां दिखाकर घर लौटा था। मोनिका के भाई एवं मास्टरमाइंड ब्रह्मजीत को इस बात की जानकारी थी। उसने अपने साले विष्णु को बताया और हत्या को अंजाम दे दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए 2 देसी कट्टा, 1 पिस्तौल, दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं। दोनों बाइक मेरठ के थाना परतापुर एरिया से चोरी की थीं। इसके अलावा आरोपी विष्णु के घर से सैमसंग फोन, एक सोने की चैन और 1200 रुपए बरामद किए गए हैं।

सामान लूटपाट कर ले जाने पर ही तय हुआ था सौदा

एसीपी ने बताया विष्णु ने अपने साथी मेरठ निवासी सोनू, यतिन और कुलदीप से इस बात का सौदा किया था कि घटना को अंजाम देने के बाद लूटपाट करना है। उसमें जो भी पैसा और सामान मिलेगा उसे तीनों आपस में बांट लेना। उन्होंने बताया आरोपी कुलदीप से एक जोड़ी सोने का झुमका, एक चांदी की चैन और एक हजार रुपए बरामद हुए। सोनू से लूटा हुआ लैपटॉप एक मोबाइल फोन सिम कार्ड और 2000 बरामद हुए। यतिन से एक जोड़ी झुमका और 2000 रुपए बरामद हुए।

ब्रह्मजीत के घर पर रखा था हथियार

एसीपी के अनुसार ब्रह्मजीत ने विष्णु से हथियार मंगाकर अपने घर पर रखा था। लेकिन इस हत्याकांड को अंजाम देने के बारे में ब्रह्मजीत की पत्नी को कोई जानकारी नहीं थी। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक सुखबीर और ब्रह्मजीत की पत्नी के बीच करीबी संबंध थे। इसी वजह से अश्लील तस्वीरें सुखबीर के मोबाइल तक पहुंच गई थीं। ये तस्वीर सुखबीर ने खुद खींची थीं या फिर ब्रह्मजीत की पत्नी ने भेजा था। पुलिस इस बारे में कुछ भी नहीं बोल रही।

मास्क पहने होने के बाद भी मोनिका ने विष्णु को पहचान लिया, इसलिए उसे गोली मार दी

एसीपी ने बताया पूछताछ में यह बात सामने आई कि ब्रह्मजीत की पत्नी की जो अश्लील फोटो बहनोई सुखबीर के मोबाइल में थी वह कहने के बाद भी डिलीट नहीं कर रहा था। इस बात को लेकर पति-पत्नी(ब्रह्मजीत व उसकी पत्नी) के बीच झगड़ा होता रहता था। रक्षाबंधन पर जब ब्रह्मजीत का साला विष्णु घर आया तो उसे बहन ने बताया था। उन्होंने बताया कि विष्णु ने अपने साथियों के साथ घर में घुसते ही सुखबीर और मोनिका को बंधक बना लिया। दोनों के हाथ-पांव बांध दिए। इसके बाद सुखबीर को गोली मार दी। मास्क पहने होने के बाद भी मोनिका ने विष्णु को पहचान लिया और विरोध किया। विष्णु को लगा कि मोनिका पुलिस को बता देगी। इसलिए उसे गोली मार दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YdUDlO

ADD











Pages