फिरोजाबाद में डिवाइडर से टकराने के बाद डबल डेकर बस में लगी आग, एक की मौत, तीन यात्री हुए घायल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 15 August 2020

फिरोजाबाद में डिवाइडर से टकराने के बाद डबल डेकर बस में लगी आग, एक की मौत, तीन यात्री हुए घायल

उत्तर प्रदेश के फिरोजबाद जिले में रविवार सुबह एक हादसा पेश आया है। यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराने के बाद डबल डेकर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक यात्री की झुलसकर मौत हो गई। जबकि तीन झुलसने से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

अहमदाबाद जा रही थी बस
यह घटना थाना नसीरपुर में एक्सप्रेस वे पर 54 नंबर कट पर हुई है। बिहार से गुजरात के अहमदाबाद जा रही डबल डेकर बस (जीजे 01 ईटी 8877) में 10 स्टॉफ समेत 72 यात्री सवार थे। बस यहां नसीरपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब पांच बजे डिवाइडर से टकराई। इसके बाद बस में आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया। लेकिन एक यात्री लपटों में घिरकर झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन यात्री झुलस गए। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया है।

मृतक की हुई शिनाख्त

मृतक की शिनाख्त बिहार के सुपौल क्षेत्र के पिवहा गांव निवासी विष्णु पुत्र काड़ा ऋषिदेव के रुप में हुई है। बस में अन्य यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि उनके बैग व अन्य सामान जल गए। यात्रियों को अन्य साधनों से रवाना किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर फिरोजाबाद की है। हादसे के बाद मौके पर रेस्क्यू के लिए जुटे पुलिसकर्मी व ग्रामीण।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iPdPhp
via IFTTT

ADD











Pages