हाथ-पैर बंधा, बोरे में मिला नर कंकाल, बिंझौल अड्डे के पास और कुलदीप नगर चौक के पास मिले शव, पहचान नहीं हुई - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday 16 August 2020

हाथ-पैर बंधा, बोरे में मिला नर कंकाल, बिंझौल अड्डे के पास और कुलदीप नगर चौक के पास मिले शव, पहचान नहीं हुई

गोहाना रोड स्थित बिंझौल अड्डे के पास शनिवार सुबह प्लास्टिक के बोरे में नर कंकाल मिला। मृतक के हाथ-पैर प्लास्टिक की रस्सी (कार्टून पैक करने वाली) से बंधे थे। जानवरों ने बोरा फाड़ दिया था। खोपड़ी को खींच कर सड़क किनारे ले आए थे। राहगीर की इस पर नजर पड़ गई। मृतक के शरीर पर सिर्फ खाकी रंग की पेंट है। वह हरे रंग की बेल्ट लगाए हुए है। हाथ में ब्रैसलेट (एबीसीडी वाला) है। मॉडल टाउन पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव ठिकाने लगाने का केस दर्ज कर मृतक की शिनाख्त में जुट गई है।

गांव महराणा के रामरतन ने थाना मॉडल टाउन में शिकायत दी। बताया कि वह शनिवार सुबह 8 बजे पानीपत की तरफ बाइक से आ रहा था। वह वर्धमान राइस मिल के पास पहुंचा तभी उनका ध्यान झाड़ियों से आ रही दुर्गंध पर गया। बाइक रोककर झाड़ियों के अंदर झांककर देखा तो वहां खोपड़ी पड़ी थी। पास ही सफेद रंग का प्लास्टिक का बोरा था। बोरे के अंदर कंकाल था। सूचना पर पहुंची मॉडल टाउन पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुला लिया। पुलिस ने बोरा खोल कर देखा तो कंकाल के हाथ और पैर हरे रंग की प्लास्टिक की रस्सी से बंधे थे।

दुर्गंध आने पर दिया ध्यान
एसएचओ मॉडल टाउन ने बताया कि आशंका है कि वह बोरा पिछले काफी दिनों से पड़ा था। आसपास मीट की दुकानें हैं इसलिए लोगों का ध्यान दुर्गंध पर नहीं गया। शुक्रवार रात को जानवरों ने बोरा फाड़ दिया इसलिए दुर्गंध बढ़ गई। जानवर ही खोपड़ी को खींच कर ले आए होंगे। मृतक के सिर के बाल छोटे-छोटे हैं। वह बोरे पर ही चिपके थे।

फैक्ट्री कर्मी का शव होने का शक
पुलिस ने बताया कि मृतक के हाथ-पैर जिस रस्सी से बांधे गए हैं वह रस्सी बड़े-बड़े कार्टून और प्लास्टिक के बोरे पैक करने के काम में आती है। क्योंकि वह रस्सी काफी चौड़ी और मजबूत होती है। इस तरह की रस्सी का प्रयोग फैक्ट्रियों में किया जाता है। इसलिए शक है कि यह शव किसी फैक्ट्री कर्मचारी का हो सकता है। हत्यारे भी उसके परिचित या साथ में काम करने वाले हो सकते हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

युवक की हत्या कर शव सड़क पर फेंका, शरीर पर चोट के निशान
पानीपत | काबड़ी रोड स्थित कुलदीप नगर चौक के पास रविवार सुबह करीब 25 साल के युवक का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला। उसकी आंख, पैर और पीठ पर चोटों के निशान हैं। कंधे पर मनीष और दाहिने हाथ पर एम मुनीष पीएमके गुदा हुआ है। मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगीर की शव पर नजर पड़ी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव फेंके जाने का केस दर्ज कर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कुलदीप नगर के रहने वाले सुरेंद्र जोगी ने थाना मॉडल टाउन में शिकायत दी।

बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। वह पावर हाउस की तरफ जा रहा था कि तभी उसकी नजर सड़क पर पड़े शव पर गई। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उसकी उम्र करीब 25 साल है। आंख, पैर और पीठ पर चोटों के निशान थे। सूचना पर पहुंची मॉडल टाउन पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी। आसपास क्षेत्र के लोगों से शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन सभी ने युवक को पहचानने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ सुनील ने बताया कि आशंका है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जांच अधिकारी एसआई श्रीकृष्ण ने बताया कि फिलहाल हत्या कर शव ठिकाने का केस दर्ज कर लिया है।

महादेव कॉलोनी में जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
पानीपत | महादेव कॉलोनी के रहने वाले 55 साल के व्यक्ति ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। थाना किला पुलिस ने बताया कि महादेव कॉलोनी निवासी 55 साल के ज्ञानधर ने शनिवार दोपहर को विषाक्त पदार्थ निगल लिया था। सिविल अस्पताल से उसे पीजीआई रोहतक में रेफर कर दिया था। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था।

वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक ज्ञानधर छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके चार बच्चे हैं। जिनमें दो लड़के और दो लड़की हैं। वह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से तनाव में चल रहे थे। इस कारण ही उन्होंने जहरीला पदार्थ जाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aufxly

ADD











Pages