1340 कोरोना संक्रमितों का हुआ प्लाज्मा से इलाज, प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं, 250 मीट्रिक टन उत्पादन, 25 से 44 साल तक के ज्यादा लोगों को जकड़ रहा वायरस - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 25 September 2020

1340 कोरोना संक्रमितों का हुआ प्लाज्मा से इलाज, प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं, 250 मीट्रिक टन उत्पादन, 25 से 44 साल तक के ज्यादा लोगों को जकड़ रहा वायरस

प्रदेश में कोरोना से मरीजों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तेजी से प्रयासों में जुटा हुआ है। प्रदेश के 16 ब्लड बैंकों में जिनमें प्लाज्मा डोनेशन की सुविधा है उनमें कोरोना से ग्रस्त होकर अब ठीक हुए लोगों से प्लाज्मा दान देने के लिए आग्रह किया जा रहा है। अब तक 2049 लोगों ने प्लाज्मा डोनेट किया है। जबकि 1855 के लिए प्लाज्मा इश्यू किया गया है। 1340 रोगियों का इलाज प्लाज्मा से सफलतापूर्वक कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना से ठीक होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों से आह्वान कर रहा है कि वे दूसरे गंभीर रोगियों की जान बचाने के लिए आगे आएं।

गुड़गांव-फरीदाबाद में अधिक रिकवरी

प्लाज्मा से इलाज के बाद कोरोना से ग्रस्त रोगियों ने सबसे अधिक रिकवरी गुड़गांव व फरीदाबाद में की है। अब तक फरीदाबाद में 478, गुड़गांव में 772, पंचकूला में 19, पानीपत में 46, रेवाड़ी में 16 रोगियों की प्लाज्मा देने के बाद रिकवरी हो चुकी है।

टेलीफाेन से कर रहे मोटीवेट

कोरोना से पीड़ित रोगियों का पूरा डाटा स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा है। जो रोगी स्वस्थ होकर घर जाता है, उसे फोन कर पूछा जाता है कि वे अब वे कैसे हैं। साथ ही राय भी ली जा रही है कि क्या वे प्लाज्मा डोनेट करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें मोटीवेट भी किया जाता है। जो व्यक्ति इसके लिए हां करता है तो उसका प्लाज्मा लिया जाता है।

अधिकारी पानीपत व हिसार के ऑक्सीजन प्लांटों में कर रहे निगरानी

प्रदेश में फिलहाल आक्सीजन की भी कमी नहीं है। रोजाना 250 मीट्रिक टन के करीब आक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। पानीपत व हिसार में इसका अधिक उत्पादन हो रहा है। आठों पहर इसका वितरण भी किया जा रहा है। हर रोज की रिपोर्ट भी स्टेट मुख्यालय तक पहुंच रही है। अधिकारी पानीपत और हिसार के ऑक्सीजन प्लांटस में निरन्तर निगरानी कर रहे हैं और सेल का ब्यौरा लेकर राज्य मुख्यालय में भेज रहे हैं ताकि ऑक्सीजन की कहीं कोई काला बाज़ारी या कमी न होने पाए। राज्य से लेकर जिला स्तर के सभी अधिकारी इसके लिए पूरी तरह अलर्ट हैं। प्लाज्मा डोनेशन को लेकर राज्य औषधि नियंत्रक नरेंद्र आहूजा ने बताया कि प्लाज़्मा थेरेपी से काफी अच्छी रिकवरी हो रही है।

सीएम कर चुके हैं प्लाज्मा देने का ऐलान

सीएम भी सितंबर में कोरोना से पॉजीटिव हुए थे। उनका इलाज गुड़गांव के अस्पताल में हुआ था। अस्पताल से छुट्‌टी के बाद सीएम ने ऐलान किया था कि वे डॉक्टरों की राय लेने के बाद प्लाज्मा डोनेट करेंगे, ताकि किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सके।

प्रदेश के 14 सरकारी अस्पतालों में काविड-19 लैब स्थापित: विज

डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला की उपस्थिति में स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने जींद के उचाना में स्थापित की गई नई कोविड-19 आणविक (मॉलिक्यूलर) लैब का विडियो कांफ्रेसिंग से उद्घाटन किया। इस दौरान कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए स्टैप-वन नामक एनजीओ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए। उप-मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने संशोधित होम आइसोलेशन प्रोटोकॉल भी जारी किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mQtsIp

ADD











Pages