कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार की सायं को गांव नांगल पठानी में 1.93 कराेड़ रुपए की लागत से बनने वाले जलघर की आधारशिला रखते हुए ग्रामीणों को नई विकास परियोजना का तोहफा दिया। उनके साथ सांसद अरविंद शर्मा के राजनीतिक सलाहकार राज पारिक भी माैजूद थे। विधायक लक्ष्मण ने कहा कि गांव नांगल पठानी में यह जलघर आगामी डेढ साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
जिसके चलते गांव में पानी की कमी नहीं रहेगी तथा प्रति व्यक्ति 70 लीटर पानी की आपूर्ति मिलेगी। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण के दौरान प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। सांसद के राजनीतिक सलाहकार राज पारिक ने कहा कि जल है तो कल है, हमें जल का संरक्षण करना चाहिए। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विनय प्रकाश चौहान ने मुख्य अतिथि एवं कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का स्वागत करते हुए बताया कि नांगल पठानी में बनने वाला यह जलघर नहरी पानी पर आधारित है।
इसे जेएलएन कैनाल से जोडा जाएगा। उन्होंने कहा कि लगभग अठारह महीने में यह जलघर बनकर तैयार हो जाएगा, जिसमें पंप चैंबर,क्लीयर वाटर टैंक,तीन फिल्टर वाटर बैड,एक हाईलेवल टैंक,1 वाटर स्टोरेज टैंक का निर्माण कार्य शामिल है। इस मौके पर जिला पार्षद अमित यादव, डाॅ. रमेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता डाॅ. सुभाष यादव, गांव नांगल पठानी की सरपंच सविता देवी, राव अमरजीत सिंह, समाजसेवी मा. दिनेश कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता जयकुमार, कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i051Vb