डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2020 को अर्हता तिथि मानकर फोटो युक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का अन्तिम प्रकाशन 25 सितंबर को सम्बन्धित बीएलओ के माध्यम से जिला के सभी मतदान केन्द्रों पर कर दिया गया है। डीसी ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान बावल निर्वाचन क्षेत्र में 3448, कोसली में 3966 व रेवाड़ी में 4160 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।
इस प्रकार जिला रेवाड़ी में कुल 11574 नए मतदाता, मतदाता सूची में शामिल किये गये हैं। अन्तिम प्रकाशन के अनुसार जिला रेवाड़ी में कुल 674685 मतदाता हो गए हैं, जिनमें बावल निर्वाचन क्षेत्र में 208133, कोसली में 232100 तथा रेवाड़ी में 234452 मतदाता शामिल हैं। डीसी ने बताया कि एक जनवरी 2021 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम 16 नवंबर 2020 से आरम्भ किया जाएगा। जिसके तहत ऐसे पात्र व्यक्तियों जिनकी आयु एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष हो जायेगी, वे फार्म नंबर 6 सम्बन्धित बीएलओ द्वारा 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2020 तक प्राप्त किए जाएंगे। मतदाता सूची वर्ष 2021 का अन्तिम प्रकाशन 15 जनवरी 2021 को किया जायेगा।
जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं वे अविलंब दर्ज कराएं: डीसी
डीसी ने आम जनता से अपील की है कि जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नही हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेतू फार्म नंबर 6 भरकर उसके साथ रंगीन फोटो, जन्म तिथि व रिहायश के दस्तावेज साथ लगाकर अपने बीएलओ के पास या बीएलओ से वेरिफाई करवाकर जिला निर्वाचन कार्यालय रेवाड़ी में भी जमा करवा सकते हैं। पात्र व्यक्ति अपना फार्म www.nvsp.in पर जाकर आन लाईन भी भर सकता है।
मतदाता सूची में नाम भी कर सकते हैं जांच
डीसी ने बताया कि अधिक जानकारी के लिये मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की वेबसाइट www.nvsp.in व www.ceoharyana.gov.in पर अपना नाम ऑनलाइन चैक कर सकते हैं। मतदाता सूची में मतदाता अपना नाम अपने बीएलओ के पास उपलब्ध मतदाता सूची में देख सकते हैं व मतदाता सूची में शामिल किए गये नए मतदाता अपना मतदाता पहचान पत्र भी सम्बन्धित बीएलओ से प्राप्त कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GaS79T