बवाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने ठिया खाली नहीं करने पर युवक को गोली मार दी। घायल को तुरंत ही अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां उसे अंबेडकर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान राजू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक को पिछले काफी समय से धमकी भी मिल रही थी। जानकारी के मुताबिक राजू परिवार के साथ ईश्वर कॉलोनी बवाना इलाके में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि सेक्टर-3 डीएसआईआईडीसी, बवाना गोल चक्कर के पास उसका ठिया है। उसके पास गणेश और पप्पू नामक युवक आते थे। वे ठिया खाली करने की बात करते थे। जिनको उसने हर बार मना कर दिया था। वारदात की रात को उसके पास बाइक पर 2 युवक आए। दोनों उसे पार्क के पास ले गए। उसको कहा कि जब तुझे भाईयों ने ठिया खाली करने और यहां पर नहीं बैठने के लिए कहा है तो क्यों बैठता है। बहसबाजी के बीच एक बदमाश ने अचानक एक ने पिस्टल निकाली और उसके पैर के पास गोलियां चलानी शुरू कर दी। वह वहां से भागने लगा। उसके पैर में एक गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर जब तक पब्लिक मौके पर पहुंच पाती। आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i63XPX