अहीर कॉलेज रेवाड़ी द्वारा शहीद राव तुलाराम मेमोरियल राजस्थान ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए कविता पाठ, भाषण एवं लोकगीत जोकि राव तुलाराम के जीवन संघर्ष बलिदान और उनकी सेना का सामरिक महत्व आदि विषय पर आधारित रहे।
इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 20 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कविता पाठ प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 18 रेवाड़ी की अंजलि ने प्रथम व राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 14 गुड़गांव की मनीषा ने दूसरा स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में चंद्रकांता राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 14 गुडगांव ने प्रथम स्थान हासिल किया। वही तानिया गुप्ता वैश्य कॉलेज रोहतक द्वितीय तथा एसएस धर्म संस्कृति कॉलेज सिरसा से पूर्वा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय गुरावड़ा की छात्रा कुसुम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इसी प्रकार लोकगीत प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ की छात्रा आशु को प्रथम तथा अहीर कॉलेज रेवाड़ी के विपिन को दूसरा तथा डीएवी कॉलेज यमुनानगर की छात्रा गायत्री को तीसरा स्थान मिला। राजकीय महाविद्यालय सोहना की छात्रा सोनिया ने सांत्वना पुरस्कार जीता। अहीर कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राव इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष आरती सिंह राव व महासचिव राव राघवेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में संजीता यादव, डॉ ज्योत्स्ना व कृष्ण कुमार रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ इंद्रजीत ने ऑनलाइन प्रतियोगिता की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। डॉ वीके सिन्हा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ कमलेश कुमारी, सह संयोजक प्रोफेसर अवतार सिंह ने किया। वहीं तकनीकी सहायक अजय कुमार की भूमिका सराहनीय रही। इस मौके पर डॉ धीरज सांगवान, डॉ दीपक कुमार, प्रोफेसर अल्पना, सरला, दीपक व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EyV97g