काजला मंडल प्रधान सुभाष शर्मा ने सोनाली के खिलाफ शिकायत एएसपी को सौंपी, पार्टी हाईकमान से इंसाफ मिलने की जताई उम्मीद, आज चिकनवास गांव में होगी पंचायत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 26 September 2020

काजला मंडल प्रधान सुभाष शर्मा ने सोनाली के खिलाफ शिकायत एएसपी को सौंपी, पार्टी हाईकमान से इंसाफ मिलने की जताई उम्मीद, आज चिकनवास गांव में होगी पंचायत

साेनाली-सुल्तान प्रकरण के बाद पांच दिनाें से चल रहे साेनाली-सुभाष मामले ने तूल पकड़ लिया है। शिकायत पुलिस के पास पहुंच गई है, लेकिन भाजपा नेतृत्व अभी चुप्पी साधे है। शनिवार काे सचिवालय में पत्रकाराें से बातचीत में भाजपा के काजला मंडल प्रधान सुभाष शर्मा ने कहा कि उन्हाेंने लिखित शिकायत एएसपी उपासना सिंह काे साैंपी है, क्याेंकि एसपी अपने कार्यालय में माैजूद नहीं थे।

सुभाष शर्मा ने पत्रकाराें के सवाल जवाब देते हुए कहा कि साेनाली फाेगाट ने सुनियाेजित तरीके से मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह से मारपीट की थी। यह मामला अदालत में चल रहा है। अगर जरूरत पड़ी ताे वह अदालत में सुल्तान सिंह के पक्ष में गवाही देने से पीछे नहीं हटेंगे। सुभाष शर्मा ने कहा कि साेनाली सिंह के इशारे पर ही कुछ बाहरी युवकाें ने सुल्तान सिंह पर हमला किया था। इस घटना में पार्टी का कोई कार्यकर्ता या पदाधिकारी शामिल नहीं रहा। सुभाष ने पत्रकाराें से कहा कि उसे सुल्तान सिंह मारपीट प्रकरण में झूठा फंसाया गया था तथा उस पर मुकदमा भी दर्ज है,फिलाहल वह जमानत पर हैं। इस मामले पर रविवार सुबह 10 बजे चिकनवास गांव में पंचायत बुलायी है।

पार्टी हाईकमान का नहीं आया कोई संताेषजनक जवाब

काजला मंडल प्रधान सुभाष शर्मा ने कहा कि उन्हाेंने भाजपा की जिला और प्रदेश इकाई काे इस प्रकरण जानकारी भेज दी है,लेकिन प्रदेश अध्यक्ष और न ही जिला अध्यक्ष की ओर से काेई संताेषजनक जवाब मिला है। लेकिन उन्हें विश्वास है कि पार्टी उनका पक्ष जरूर सुनेगी और उनके साथ इंसाफ हाेगा। वहीं इस मामले जब हिसार के विधायक डाॅ. कमल गुप्ता से बात की ताे उन्हाेंने कहा कि यह पार्टी के जिला व प्रदेश स्तर का मामला है। पार्टी हाईकमान और जिला इकाई पूरे प्रकरण में अभी तक चुप्पी साधे हुए है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी अनभिज्ञता प्रकट कर चुके हैं।

एसपी काे दी शिकायत में लिखा, हमलावरों की गिरफ्तारी हो

चिकनवास गांव निवासी काजला मंडल प्रधान सुभाष शर्मा ने एसपी कार्यालय में साैंपी लिखित शिकायत में साेनाली फाेगाट, सुधीर सांगवान व 2 अन्य के खिलाफ मारपीट का आराेप लगाया है। सुभाष की ओर से दी शिकायत के अनुसार घटना 17 सितम्बर रात काे साेनाली के आवास की है, जहां हाेर्डिंग्स बैनर के पैसाें का भुगतान न करने पर सुधीर व 2 अन्याें ने उसे डंडाें से बुरी तरह पीटा। इससे वह लहुलुहान हाे गया। बाद में साेनाली ने रिवाल्वर तानते हुए कहा कि यदि उसने बाहर जाकर मुंह खाेला ताे उसे व उसके परिवार काे जान से मार देंगे।

वह खुद सुल्तान सिंह का हाल अपनी आंखाें से देख चुका है। सुभाष शर्मा ने पत्रकाराें से कहा कि उसे सुल्तान सिंह प्रकरण में झूठा फंसाया गया था तथा उस पर मुकदमा भी दर्ज है, पर जमानत हाे गई थी। सुभाष ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि उसे व उसके परिवार काे सुरक्षा दी जाए क्याेंकि उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। साथ ही आराेपियाें पर जल्द से केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।

साेनाली का पुराना जवाब, हिसार आकर ही बात करूंगी

आदमपुर से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी साेनाली फाेगाट ने सुभाष शर्मा के आराेपाें काे निराधार बताया है। वहीं उनके समर्थक भी मंडल प्रधान के आराेपाें काे गलत बता रहे हैं। साेनाली ने वीडियाे जारी कर कहा था कि वह अभी बाहर है और इलाज करा रही हैं। जल्द ही हिसार आएंगी और पूरे मामले काे पत्रकाराें के समक्ष रखूंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिसार के लघु सचिवालय में एएसपी उपासना को शिकायत देने के बाद सुभाष शर्मा व अन्य मारपीट में खून से सनेे कपड़े दिखाते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mUgeuf

ADD











Pages