पत्नी शक के चलते करती थी मोबाइल चेक, गुस्साए पति ने गला घोंट कर मौत के घाट उतारा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 24 September 2020

पत्नी शक के चलते करती थी मोबाइल चेक, गुस्साए पति ने गला घोंट कर मौत के घाट उतारा

सेंट्रल दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी का गला घोंट हत्या कर दी। गुरुवार सुबह इस वारदात का खुलासा हुआ, जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतका की पहचान रोहिणी (27) के तौर पर हुई। महिला ने परिवार के खिलाफ जाकर आरोपी से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने इस केस में आरोपी पति सन्नी को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस ने बताया रोहिणी मुल्तानी ढांडा क्षेत्र में पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। सन्नी ई रिक्शा चलाता है। बुधवार रात रोहिणी ने उससे फोन मांगा। सन्नी ने मोबाइल देने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच रात में झगड़ा हो गया, बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी का गला घोंट दिया। आरोपी ने पुलिस की शुरुआती पूछताछ में खुलासा किया पत्नी उस पर शक करती थी। उसे लगता था कि वह किसी दूसरी महिला के संपर्क में है, जिस कारण वह उसका मोबाइल चैक करती थी। आज सुबह महिला का देवर घर पहुंचा जिसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ।
उसने पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। महिला का पति रोज की तरह अपने काम पर जा चुका था। पुलिस की जांच का पहला बिंदु उसके पति पर आकर ठहर गया। पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने बताया वह तड़के तीन बजे ही ई रिक्शा चलाने के लिए निकल गया था। पुलिस को उसने गुमराह करने का प्रयास भी किया लेकिन उसके विरोधाभासी बयान ने फंसा दिया और आखिर में उसने अपने जुर्म कबूल कर लिया। इस वारदात के वक्त महिला की चार साल की बेटी ही कमरे में मौजूद थी। उसका भाई अपने दादा दादी के घर रहने के लिए गया हुआ था।
नार्थ एमसीडी के बिल्डिंग विभाग में तैनात एईएन की कोरोना से मौत: गुरुवार को कोरोना के कारण उत्तरी दिल्ली नगर निगम के एक इंजीनियर की मौत हो गई। निगम से मिली जानकारी के अनुसार नार्थ एमसीडी के सिटी एसपी जोन के बिल्डिंग विभाग में तैनात सहायक इंजीनियर अनुज तायल की मौत हो गई। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hYBds5

ADD











Pages