वर्कआउट न करके खुद से न करें अन्याय, योग व व्यायाम के लिए निकालें समय: संदीप - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 26 September 2020

वर्कआउट न करके खुद से न करें अन्याय, योग व व्यायाम के लिए निकालें समय: संदीप

खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनता को बार-बार योग करने व खेल-खेलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं ताकि हर देशवासी स्वस्थ रहे। जो व्यक्ति वर्कआउट नहीं करता, असल में कहीं न कहीं वह स्वयं के साथ अन्याय करता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग व व्यायाम के लिए समय निकालना चाहिए।

खेलमंत्री शनिवार को फिट इंडिया मुहिम के तहत मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम शाहबाद में आयोजित एक जागरुकता रैली कार्यक्रम में खिलाड़ियाें को संबाेधित कर रहे थे। इससे पहले खेलमंत्री ने जागरुकता रैली को रवाना किया जो शहर में आमजन को फिट इंडिया मुहिम के तहत स्वस्थ रहने के लिए योग व खेलों के प्रति जागरूक करेगी।

इस दौरान खेलमंत्री ने भी रैली में दौड़ लगाई और हाकी खिलाड़ियाें को खेल सामग्री भी वितरित की है। खेलमंत्री संदीप सिंह ने खिलाड़ियाें को स्वस्थ रहने का संदेश देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को अवश्य ही खेल व व्यायाम को अपनाना चाहिए ताकि एक नयी क्रांति के साथ स्वस्थ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जा सके। जिस तरह शरीर के लिए खाना आवश्यक है, उसी तरह एक्सरसाइज भी बेहद जरूरी है। इस मौके पर लेफ्टिनेंट विक्रमजीत सिंह, प्रशिक्षक मीनाक्षी, प्रशिक्षक हरजिन्द्र कौर, प्रशिक्षक अमनदीप सिंह, प्रशिक्षक गुरप्रीत सिंह व प्रशिक्षक नेहा आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Do not work yourself, do not do injustice, take time out for yoga and exercise: Sandeep


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j725aP

ADD











Pages