तेज रफ्तार टैंपो चालक ने डेढ़ साल की बच्ची को कुचला, मौत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 23 September 2020

तेज रफ्तार टैंपो चालक ने डेढ़ साल की बच्ची को कुचला, मौत

बवाना इलाके में तेज रफ्तार टैंपो चालक ने एक मासूम बच्ची को कुचल दिया। खून से लथपथ हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचाना महक (डेढ साल) के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने लापरवाही की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक महक परिवार के साथ सेक्टर-3 डीएसआईआईडीसी, बवाना इलाके में रहती थी। उसके पिता सूरज सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार के दिन वह अपनी फैक्ट्री के गेट पर खड़ा था। उसकी बेटी महक गेट के पास खेल रही थी। गेट के पास ही टैंपो खड़ा था। चालक भी टैंपो में ही बैठा हुआ था।

चालक ने अचानक टैंपो स्टार्ट कर तेज रफ्तार में भगाने लगा। जिसकी चपेट में महक आ गई। चालक को जब रोकने की कोशिश की। टैंपो समेत वह फरार हो गया। महक को किसी तरह से महर्षि वाल्मिकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33T9OTr

ADD











Pages