पं. दीनदयाल की जयंती पर आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 24 September 2020

पं. दीनदयाल की जयंती पर आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार सुबह 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि राजधानी के लगभग 13 हजार से ज्यादा बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता लाइव प्रसारण के माध्यम से पीएम मोदी के संबोधन से जुड़े रहेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पांडे, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू सहित दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित स्मृति समारोह में उनकी प्रमिता पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j2PQMv

ADD











Pages