देवीलाल की आत्मा तड़प रही होगी, दुष्यंत किसानों के लिए छोड़े भाजपा का साथ: शैलजा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 27 September 2020

देवीलाल की आत्मा तड़प रही होगी, दुष्यंत किसानों के लिए छोड़े भाजपा का साथ: शैलजा

किसानों से जुड़े तीन अध्यादेशों को लेकर सड़कों पर उतर चुकी कांग्रेस पंजाब के अकाली दल की ओर से एनडीए से गठबंधन तोड़ने के बाद केंद्र सरकार पर और हमलावर हो गई है। अब कांग्रेस की ओर से एनडीए के सहयोगी दलों से भाजपा का साथ छोड़कर किसानों के पक्ष में उतरने की बात कही जा रही है। इसी को लेकर हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा और पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ मीडिया से रूबरू हुए।

शैलजा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा और जजपा की सरकार है। भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो जजपा ने समर्थन दिया। इसी जजपा ने चुनाव के दौरान भाजपा पर खूब सवाल उठाए थे। अब किसानो के मुद्दे पर अकाली दल की ओर से मजबूरी में एनडीए का साथ छोड़ दिया। ऐसे में अब दुष्यंत चौटाला को भी बिना इंतजार किए अपना समर्थन वापस लेना चाहिए।

आज का वक्त देखकर चौधरी देवीलाल की आत्मा भी तड़प रही होगी। लेकिन दुष्यंत भाजपा की गोद में बैठें हैं। आज प्रदेश देख रहा है। आज किसान पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, तब भी दुष्यंत चौटाला चुप बैठ सकते हैं? भाजपा किसानों, मजदूरों को गिरवी रख रही है। शैलजाने अकाली दल के समर्थन वापसी को ड्रामा बताया। पहले कुछ बोले नहीं, दिखावा तक नहीं कर पाए, लेकिन जब किसान सड़क पर उतरे, अपनी बात रखी और देशभर में विरोध हुआ। पंजाब में इतना विरोध हुआ तब इन अकालियों ने ड्रामा रचा है और अब एनडीए छोड़ने की बात कर रहे हैं। सभी एनडीए के सहयोगी दलों को किसान, मजदूर की आवाज सुननी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुमारी शैलजा (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33876Kz

ADD











Pages