बेटी का जन्मदिन मना कर निकले पिता का डॉटर्स डे पर खेत में मिला शव, 14 साल बाद हुई थी पुत्री, डेढ़ माह पहले नेपाल से काम की तलाश में आया था छबीलाल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 27 September 2020

बेटी का जन्मदिन मना कर निकले पिता का डॉटर्स डे पर खेत में मिला शव, 14 साल बाद हुई थी पुत्री, डेढ़ माह पहले नेपाल से काम की तलाश में आया था छबीलाल

जठेड़ी गांव के खेतों में एक नग्न हालत में मिली डेडबॉडी की पहचान कपड़ों के आधार पर नेपाल के छबीलाल उर्फ दीपक के रूप में हुई है। मृतक 6 दिन पहले बेटी का पहला जन्मदिन मनाने के बाद से लापता था। पत्नी ने एक दिन पहले ही अकबरपुर बारोटा चौकी में लापता का मामला दर्ज कराया था। अब शव मिलने से पुलिस ने मौत की वजह व अन्य कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जठेड़ी में धान के खेत में एक डेडबॉडी नग्न हालत में पड़ी थी वहीं शव के पास बीकानेर रेस्टोरेंट के नाम की एक टीशर्ट व पायजामा पड़ा था। शव मिलने के बाद पहले राई थाना पुलिस पहुंची थी। राई थाना पुलिस ने जैसे ही डेडबॉडी की सूचना वाट्सग्रुप पर भेजी तो बारोटा पुलिस चौकी से संदीप दहिया मौके पर पहुंच गए। बारोटा पुलिस में एक दिन पहले ही नेपाल हाल बारोटा निवासी छबीलाल उर्फ दीपक के लापता का मामला दर्ज था। संदीप ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। शव गल-सड़ चुका था। इसी वजह से केवल कपड़ों से ही उसकी पहचान की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नग्न हालत में पहले भी मिल चुकी दो डेडबॉडी

कुंडली व राई थाना क्षेत्र में पहले भी दो ऐसी ही हालत में डेडबॉडी मिली थी। जिसमें एक पुलिस कर्मी था। उसका शव भी नग्न हालत में खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह जहर का सेवन आया था। कुछ दिन पहले की दिल्ली आम आदमी पार्टी के वार्ड प्रधान का शव भी अर्धनग्न हालत में मिला था। उसने भी जहर खाकर जान दी थी। एक्सपर्ट डॉ. परमजीत दहिया का कहना है कि जब व्यक्ति जहर का सेवन करता है तो उसके शरीर में आग लगने जैसी परिस्थिति पैदा होती है। ऐसे में व्यक्ति कपड़ों को निकाल देता है। कई मामलों में ऐसा पहले भी देखा गया है।

पायजामा की जेब में मिले छह सौ रुपए

डेडबॉडी के पास कपड़े रखे हुए थे। जब पुलिस ने जांच की तो पायजामा की जेब में छह सौ रुपए मिले। इसके अलावा कपड़ों में किसी प्रकार का पहचान पत्र या अन्य कागजात नहीं मिले। चेहरा व अन्य शरीर में कीड़े पड़ चुके थे। परिजन कपड़ों के आधार पर ही छबीलाल मान रहे हैं। छबीलाल एक माह से बीकानेर रेस्टोरेंट में काम कर रहा था।

शादी के 14 साल बाद पैदा हुई थी बेटी, जन्मदिन के अगले दिन हुआ गायब

पुलिस जांच अधिकारी संदीप सिंह दहिया ने बताया कि मृतक छबीलाल की पत्नी माया ने बताया कि उन्हें शादी के 14 साल बाद बेटी पैदा हुई थी। बेटी के जन्म के बाद उसका पति नशा करने लगा था। उनकी बेटी का 21 सितंबर को जन्मदिन था। वह 22 सितंबर को पहले अपनी साली को सोनीपत छोड़कर आया था। उसके बाद घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर जांच की, लेकिन जब सुराग नही लगा तो 26 सिंतबर को बारोटा पुलिस चौकी मुकदमा दर्ज करा दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राई. डेडबॉडी मिलने के बाद जांच करती पुलिस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G4pWts

ADD











Pages