जैनाबाद में नई शिक्षा नीति पर अभिभावकों शिक्षाविदों व एसएमसी सदस्यों ने दिए सुझाव - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 25 September 2020

जैनाबाद में नई शिक्षा नीति पर अभिभावकों शिक्षाविदों व एसएमसी सदस्यों ने दिए सुझाव

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैनाबाद में ग्राम पंचायत जैनाबाद, एसएमसी सदस्यों तथा गांव के गणमान्य शिक्षाविदों की मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के बारे में विचार-विमर्श किया गया तथा सभी के सुझाव आमंत्रित किए। स्कूल पहुंचने पर अभिभावकों के हाथों को सेनिटाइज करते हुए शरीर का तापमान मापा गया, वहीं सोशल डिस्टेंस पूरा ख्याल रखा गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रवक्तागण, अध्यापकगण तथा अन्य शिक्षाविदों ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रवक्ता सुनील कुमार ने नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में विस्तार से बताया तथा विद्यालय के प्राचार्य विकास सिंह ने नई शिक्षा नीति की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डाला। अभिभावकों ने कहा कि नई शिक्षा नीति में 10वीं का बोर्ड हटाना गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए।

गांव के शिक्षाविदों ने भी अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विकास सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता रामसिंह बांडा, सुनील कुमार कोशिक, वरुण यादव, सुरेश, रतीराम, मुन्नी देवी, डिंपी चावला, अंजू, सरपंच गोपीचंद, धर्मपाल, पंच राजेश, पंच यदुवीर सिंह, राजेश कुमार, रमेश कुमार, होशियार सिंह, नरेश, राहुल, पूजा, अनीता शर्मा, ममता व सुमन देवी आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Parents academics and SMC members gave suggestions on new education policy in Jainabad


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33YWQDQ

ADD











Pages