गरीब व पिछड़े वर्गों की महिलाओं को छोटे कर्ज देने का काम करने वाली मार्गदर्शक फाइनेंशियल सर्विसेज लि. की बलदेवनगर शाखा में घपला हो गया। कंपनी के रीजनल मैनेजर हरीश सिंह ने कुरुक्षेत्र के गांव खैरी निवासी अरुण कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कराया है। शिकायत में कहा है कि अरुण की 1 फरवरी को बलदेव नगर शाखा में सीआरई के तौर पर नियुक्ति हुई थी। वह 180 महिलाओं के लोन की किस्त हड़प गया।
हरीश का कहना है कि कंपनी के साथ करीब 16.52 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। यह रकम महिलाओं को 30 से 42 हजार रुपए के कर्ज के रूप में जारी हुई। इसकी किस्त के तौर पर महिलाओं ने 2.71 लाख रुपए जमा कराए। अरुण ने महिलाओं से यह रकम ले ली लेकिन कंपनी में जमा नहीं कराई। मामला का खुलासा तब हुई जब महिलाओं यह कहकर दूसरी किस्त देने से मना कर दिया कि पहले पहली किस्त की रसीद दें। हरीश का कहना है कि करीब 2007 में उत्तर प्रदेश में यह कंपनी शुरू हुई थी। 2013 में कंपनी को माइक्रो फाइनांस का लाइसेंस मिला। कंपनी के 5 राज्यों में दफ्तर हैं।
लखनऊ में मुख्यालय है। जबकि बलदेव नगर में उनकी कंपनी की शाखा है। कंपनी का गरीब एवं पिछड़े वर्ग की महिलाओं के छोटे-छोटे समूह बनाकर उनको लघु ऋण प्रदान करती है। इस काम के लिए प्रत्येक शाखा पर एक शाखा प्रबंधक और 3-4 फील्ड ऑफिसर नियुक्त होते हैं। बलदेव नगर शाखा में कुरुक्षेत्र का सीआरई अरुण कुमार नियुक्त है। अरुण की नियुक्ति पीरियड के काम की जब समीक्षा कराई गई तो धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जब अरुण की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ तो उसने 50 हजार रुपए महिलाओं की किस्तों के जमा भी कराए, लेकिन बाकी राशि उसने जमा कराने से मना कर दिया।
महिलाओं को 30 से 42 हजार का लोन
कई गांवों की जिन महिलाओं की किस्त हड़पी गई है उनका 30 से 42 हजार रुपए का लोन पास कराया गया था। लोन की पहली किस्त एडवांस ली जाती थी। ज्यादातर मामलों में यह पहली किस्त ही कंपनी में जमा नहीं कराई गई। यह सारा मामला लॉक डाउन के दौरान हुआ।
गरनाला, पंजोखरा, घेल खुर्द, जौली, सराला, रामनगर, कांवला, मंडौर की महिलाओं की किस्तें लेकर जमा नहीं कराई
बपरौर की गुरनाम कौर, जसविंद्र कौर, लाजवंती, पूजा, राज कौर, राज रानी, रजनी रानी, रविंद्र कौर, रेखा रानी, सुखविंद्र कौर, गरनाला की रानी देवी, रेखा रानी, सर्वजीत कौर, सुशीला रानी, रेखा रानी, रानी देवी, गरनाला की चरणजीत कौर, दीपो अवतार सिंह, कमला रानी मूर्ति, राज बाला, राजकुमारी, राजिंद्र कौर, रूबी रानी, कुलदीप कौर, कृष्णा देवी, नेहा सन्नी, परीक्षा विपिन कुमार, घनौर की कुमारी रितु, बलजिंद्र कौर, राजिंद्र कौर, जसवंत कौर, कुलजीत कौर, सुखजीत कौर, घेल खुर्द की कौशल्या रानी, जटवाड़ की ममता रानी, जौली कलां की हरविंद्र कौर, जसवंत कौर, कुलविंद्र कौर, संतोष कुमारी, सुखविंद्र कौर, सुनीता संतोष कुमार, कांवला की चरनजीत कौर, मलकीत कौर, दर्शनी देवी, मंजीत कौर, अंग्रेजो रमेश कुमार, कपूरी की कामनी जसपाल सिंह, रजनीश दलेर सिंह, रिंपी अवतार सिंह, नरिंद्र कौर, लछरू की पलविंद्र कौर, मेहरू की बलजिंद्र कौर, जीत कौर, कर्मजीत कौर, रमनदीप, सीमा रानी, गुरमीत कौर, पूजा रानी, गुरमीत कौर, मंढौर की बबली देवी, रेखा रानी, सोनिया कृष्ण लाल, उर्मिला देवी, पंजोखरा की मंजीत कौर, स्वर्णजीत कौर, रामनगर की अंशु साजन, पिंकी सुनील, आरती अक्ष कुमार, रंजीत हरीश, रिंकी, बेबी हंसराज, सुनीता काला राम, बाला बीरू, रेखा मोहनलाल, सुमन किरन, सराय मुगल की जसविंद्र कौर, सराला खुर्द की हरप्रीत कौर, कर्मजीत कौर, मंजीत कौर, रजनी रानी, रुपिंद्र कौर, रीना रानी, सर्बजीत कौर, सुखविंद्र कौर, सर्बजीत कौर, जसविंद्र कौर, दलजीत कौर, कुलविंद्र कौर, परमजीत कौर, सरसीनी की रेखा रानी, सरोज बाला, तसिंबली की मंजू भूपेंद्र सिंह, टिवाना की अमरजीत कौर, कमलेश कौर, सुनीत रानी की किस्तें ठगी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dE4Gad