खरावड़ गांव के पास रविवार शाम करीब सात बजे आईएमटी एरिया की झाड़ियों में एक 25 वर्षीय युवती की लाश मिली है। युवती की लाश जिस हालत में और पुलिस की प्रारंभिक जांच में जो साक्ष्य मिले हैं उसमें युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवती के सिर में चोट और गले पर कई निशान मिले हैं। शिनाख्त को लेकर पुलिस को लाश के पास से कोई ऐसा सबूत नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान हो सके।
पुलिस का मानना है कि युवती की किसी अन्य जगह हत्या कर शव यहां पर फेंका गया है। वहीं युवती के गर्भवती होने की बात भी सामने आ रही है। युवती के साथ दुष्कर्म जैसी अनहोनी का भी अंदेशा है। हालांकि पुलिस का मामले में कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवती की मौत के असल कारणों के बारे में पता चल पाएगा। देर रात तक पुलिस युवती की शिनाख्त के प्रयास कर रही थी। आसपास के गांवों व नजदीकी थाना क्षेत्रों में युवती के फोटो भेजे गए हैं। वहीं पुलिस ने शव को पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है।
पुलिस कंट्रोल रूम में राहगीर ने किया था फोन
पुलिस कंट्रोल रूम में रविवार शाम को किसी व्यक्ति ने खरावड़ के पास आईएमटी एरिया में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना आईएमटी प्रभारी अनिल कुमार, खरावड़ चौकी प्रभारी राजीव कुमार और एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया मलिक की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को सड़क किनारे झाड़ियों में लाश मिली।
24 घंटे से ज्यादा हुए मरे, गले में मिला मंगलसूत्र
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस समय युवती की लाश बरामद हुई उससे करीब 24 घंटे पहले उसकी हत्या हुई है। पुलिस को झाड़ियों में लाश के आसपास ज्यास संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। युवती ने गले में पुलिस को मंगलसूत्र पहना मिला है। हाथों में एक कड़ा और एक हाथ में चूड़ी भी मिली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FFFi7z