22 दिन पहले 25 दिन में दोगुने हो रहे थे मरीज, अब 45 दिन लग रहे, संक्रमण ऐसे ही बढ़ा तो डेढ़ माह बाद तीन लाख पार हो जाएंगे रोगी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 22 October 2020

22 दिन पहले 25 दिन में दोगुने हो रहे थे मरीज, अब 45 दिन लग रहे, संक्रमण ऐसे ही बढ़ा तो डेढ़ माह बाद तीन लाख पार हो जाएंगे रोगी

कोरोना के रोज मिलने वाले नए केसों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण राज्य में मरीजों की संख्या दोगुनी होने में अब ज्यादा दिन लग रहे हैं। 22 दिन पहले मरीजों की संख्या 25 दिन में दोगुनी हो रही थी। अब इसमें 45 दिन लग रहे हैं। फिलहाल की स्थिति को देखा जाए तो डबलिंग रेट 45 दिन पर पहुंच गया है। इसी गति से मरीज बढ़े तो डेढ़ माह बाद संक्रमितों की संख्या तीन लाख से ज्यादा होगी।

उधर, गुरुवार को 1142 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 154837 पर पहुंचा गया है। 1292 मरीज 24 घंटे में ठीक हुए हैं। इससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 142798 हो गई है। एक दिन में 10 मौतें हुई हैं। हिसार में 2, गुड़गांव, भिवानी, अम्बाला, करनाल, जींद, कुरुक्षेत्र, झज्जर, फतेहाबाद में 1-1 मरीज की जान गई है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1735 हो गई है। अभी 10305 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 205 की हालत गंभीर है। 176 ऑक्सीजन सिस्टम पर हैं तो 29 की सांसें वेंटिलेटर के सहारे हैं। 24 घंटे में 26397 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

यहां मिले नए मरीज

गुड़गांव में 324, फरीदाबाद में 199, हिसार में 137, रेवाड़ी में 65, सोनीपत में 54, पलवल में 46, महेंद्रगढ़ में 39, भिवानी में 34, रोहतक में 30, करनाल व झज्जर में 27-27, जींद में 25, अम्बाला में 23, पंचकूला में 22, सिरसा में 21, कुरुक्षेत्र में 18, यमुनानगर व फतेहाबाद में 11-11, पानीपत में 9, नूंह व चरखी दादरी में 8-8 और कैथल में 4 मरीज मिले हैं।

यहां ठीक हुए मरीज

गुड़गांव 179, फरीदाबाद में 188, जींद में 145, पंचकूला में 23, महेंद्रगढ़ में 53, रेवाड़ी में 99, करनाल में 26, झज्जर में 23, सोनीपत में 53, हिसार में 105, सिरसा में 66, रोहतक में 77, भिवानी में 20, अम्बाला में 28, कुरुक्षेत्र में 24, यमुनानगर में 50, पलवल में 52, पानीपत में 18, कैथल में 25, चरखी दादरी में 25 और नूंह में 13 मरीज ठीक हुए हैं।

आज तक की स्थिति

  • 300225 लोग सर्विलांस पर लिए गए
  • 118179 लोगों का सर्विलांस समय पूरा
  • 2455407 लोगों के सैंपल लिए गए हैं
  • 5632 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार
  • 6.30% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
  • 92.22% लोग अब तक ठीक हो चुके
  • 1.11% मरीजों की जान गई कोरोना से
  • प्रति 10 लाख लोगों पर 96860 के टेस्ट हो चुके


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jknMDp

ADD











Pages