एडिशनल चार्ज संभाल रहे चरखी दादरी के तहसीलदार भी छुट्‌टी पर, बौंदकलां में 25 दिनों से लटकीं 150 से अिधक रजिस्ट्रियां - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 19 October 2020

एडिशनल चार्ज संभाल रहे चरखी दादरी के तहसीलदार भी छुट्‌टी पर, बौंदकलां में 25 दिनों से लटकीं 150 से अिधक रजिस्ट्रियां

एडिशनल चार्ज संभाल रहे चरखी दादरी के तहसीलदार छुट्टी पर होने के कारण उप तहसील कार्यालय में 150 के लगभग जमीनों का रजिस्ट्री 25 दिनों से नहीं हो पा रही है। चार महीने से नायब तहसीलदार की कुर्सी खाली होने से रूटीन के कार्यों पर भी व्यापक असर पड़ रहा है। लेकिन प्रदेश सरकार नागरिकों की समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।उप तहसील कार्यालय के नायब तहसीलदार 19 जून को लंबे अवकाश पर चले गए थे। इसके बाद में चरखी दादरी के तहसीलदार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।

नायब तहसीलदार के तहसीलदार पद पर प्रमोट होने के कारण 4 अगस्त को ही आकर रिलीव होकर बाढड़ा में तहसीलदार का चार्ज संभाल लिया था। प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन में हुए रजिस्ट्री घोटाले के चलते जुलाई के अंत में जमीन की रजिस्ट्री करनी बंद कर दी थी। सितंबर में उप तहसील कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री होनी शुरू हुई थी। लेकिन 25 सितंबर को ही आखिरी बार रजिस्ट्री हुई थी। इसके बाद में 2 अक्टूबर को अवकाश के बाद 9 अक्टूबर शुक्रवार से चरखी दादरी के तहसीलदार बीमारी के कारण अवकाश पर चले गए।

उप तहसील के 21 गांवों के नागरिकों को हो रही परेशानी, प्रमाण पत्र भी नहीं बन रहे

उप तहसील कार्यालय में 9 अक्टूबर के बाद से ही उप तहसील के अधीन आने वाले 21 गांवों के नागरिकों को तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। तहसीलदार के अवकाश पर होने से जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मजिस्ट्रेट द्वारा जारी शपथ पत्र का काम भी नहीं हो रहा है। इसके साथ ही मंगलवार को जमीनी केसों की सुनवाई की जाती थी। लेकिन नायब तहसीलदार नहीं होने से चार महीनों से केवल तारीख पर तारीख ही फरियादियों को दी जा रही है। 9 अक्टूबर से तहसीलदार अवकाश पर होने पर तहसील कार्यालय द्वारा दीवारों पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

चरखी दादरी, बौंदकलां और बाढड़ा में भी नायब तहसीलदार के पद खाली

लगभग तीन महीने से चरखी दादरी, बौंदकलां और बाढड़ा में भी नायब तहसीलदार और बाढड़ा तहसीलदार का पद खाली होने से इन जगहों का कार्यभार भी चरखी दादरी तहसीलदार ही संभाल रहे थे। नायब तहसीलदार नहीं होने से उप तहसील कार्यालय में केवल सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को ही जमीन पंजीकरण किया जाता है। पहले सोमवार को भी जमीनों का रजिस्ट्रेशन होता था। 25 दिनों में 150 के लगभग ऑनलाइन टोकन जारी होने के बाद भी जमीनों का रजिस्ट्रेशन रूका हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The Tehsildar of Charkhi Dadri, who is holding the additional charge, is also on leave, more than 150 registries in Bandalkalan for more than 25 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lXGClu

ADD











Pages