पुलिस ने कारी धारणी गांव में आपसी कहासुनी के बाद लड़की के परिजनों पर गोली चलाने के मामले में दोनों आरोपी युवकों को घटना में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। कारीदास गांव के विजय कुमार की सुपुत्री को साथ लगते डांडमा गांव के युवा दिल्ली से बहला फुसला कर ले आए। लड़की के परिजनों ने एतराज जताया तो आरोपी युवक ने अपने साथी की मदद से उन पर दो गोलियां दाग दी जिससे लड़की के चाचा को गोली के छर्रे लगे थे जिसके बाद उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है।
घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गांव डांडमा निवासी अंकित उर्फ धोलिया, रोबिन आदि आरोपी युवकों के खिलाफ विभिन्न धारा व अनुसूचित जाति उत्पीड़न अधिनियम का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। देर शाम ही डीएसपी अनिल डूडी की अगुवाई में थाना प्रभारी बीरसिंह, एसआई राजकुमार की अगुवाई में तीन टीमों का गठन किया जिसने रविवार देर रात्रि दोनों युवकों को पिकअप वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। इनमें मुख्य आरोपी अंकित डांडमा पर पहले ही हत्या का मामले दर्ज है। पुलिस अब इनसे गोलीकांड में प्रयुक्त से हथियार बरामद करने में जुट गई है।
आरोपियों को कोर्ट में किया जाएगा पेश
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रविवार रात को ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनको चिकित्सा परीक्षण के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।'' -राजकुमार, थाना प्रभारी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tbroxa