अब 3% एक्टिव केस , 94.72% रिकवरी के साथ प्रदेश में पानीपत टाॅप-5 में आया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 18 October 2020

अब 3% एक्टिव केस , 94.72% रिकवरी के साथ प्रदेश में पानीपत टाॅप-5 में आया

जिले में अब सिर्फ 234 केस एक्टिव बचे हैं, यानी सिर्फ 3 प्रतिशत केस अब रह गए हैं। एक्टिव केस उन्हें कहते हैं जिनका काेराेना का इलाज चल रहा है। एक महीने में रिकवरी 40 प्रतिशत तेजी से बढ़ी है। कुल केसाें से 94.72% रिकवरी के साथ पानीपत प्रदेश में टाॅप-5 पर पहुंचा गया है। जिले में कुल 7807 केसाें में से 7395 लाेग स्वस्थ हाे चुके हैं। इसके अलावा 1.29 प्रतिशत केस यानी 101 लाेग काेराेना से जान भी गंवा चुके हैं।

वहीं रविवार काे जिले में कुल 10 नए केस मिले। इसमें रिफाइनरी के 6 साल की बच्ची सहित 4 सदस्य काेराेना पाॅजिटिव मिले। वहीं 13 लाेग स्वस्थ हाेने के बाद डिस्चार्ज हुए। पिछले दाे दिनाें में सिर्फ 19 केस मिले हैं। इतने कम केस 96 दिनाें बाद मिले हैं। इससे पहले सिर्फ 14 जुलाई काे 6 केस मिले थे।

रविवार काे 10 नए केस मिलने के बाद जिले में कुल केसाें का आंकड़ा 7800 हाे या है। जिले में कुल केसाें का आंकड़ा 7807 पर पहुंच गया है। इनमें से 7395 स्वस्थ हुए हैं। 101 लाेगाें की माैत हाे चुकी है। 77 लाेग अब तक पाॅजिटिव मिलने के बाद लापता है। रविवार काे 372 लाेगाें के सैंपल लिए गए हैं।

जिले में आज से शुरू हाेगा सीराे सर्वे-2

पानीपत में 19 और 20 अक्टूबर काे सीराे सर्वे-2 किया जाएगा। इस बार शहर के एक पार्ट से 76 और गांवाें से 36 सैंपल लिए जाएंगे। कुल 720 सैंपल लिए जाएंगे। नाेडल अधिकारी डाॅ. ललित वर्मा ने बताया कि अबकी बार ग्रामीण एरिया में मतलाैडा, खंडरा, थिराना, नाैल्था, इसराना, जाैंधन कलां, उग्राखेड़ी, निजामपुर, जलालपुर, पट्टिकल्याणा, हथवाला, बिलासपुर में हाेगा। वहीं अर्बन एरिया में खटीक बस्ती व माॅडल टाउन का एरिया और अर्बन उग्राखेड़ी में सैंपल लिए जाएंगे। टीमाें के ड्यूटी लगा दी हैं।

पहले सर्वे की रिपाेर्ट में जिले की 7.4 प्रतिशत आबादी संक्रमित मिली थी। यानी इस सर्वे के हिसाब से जिले की 14 लाख आबादी में से 1 लाख 3600 मरीज संक्रमित हाे चुके हैं। ये वाे लाेग हैं, जाे बिना लक्षण वाले थे। यानी जिनके घर में काेई पाॅजिटिव नहीं था। इनकाे काेराेेना हुआ और उनकाे पता भी नहीं लगा।

यहां से मिले नए केस

  • ज्याेति नगर से पुरुष(30)
  • रिफाइनरी टाउनशिप से पति-पत्नी और एक 6 साल की बच्ची
  • रिफाइनरी टाउनशिप से पुरुष(58)
  • सेक्टर-12 से महिला(36)
  • माॅडल टाउन से महिला(57)
  • यमुना एन्क्लेव से महिला(61)
  • रामनगर से पुरुष(36)
  • पावटी से महिला(21)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HeHYto

ADD











Pages