बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांसफर किए 35 हजार रुपए, अज्ञात पर केस - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 8 October 2020

बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांसफर किए 35 हजार रुपए, अज्ञात पर केस

शहर के भिवानी रोड बाईपास निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात ने धोखाधड़ी कर ऑनलाइन 35 हजार 260 रुपए ट्रांसफर कर लिए। धोखाधड़ी का उस समय पता चला, जब खाताधारक के मोबाइल फोन पर राशि निकाले जाने का मैसेज आया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

शहर के भिवानी रोड बाईपास चौक निवासी राजकुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपना खाता एचडीएफसी बैंक में खुलवाया हुआ है। 11 जुलाई से 30 सितंबर तक उसके खाते से कई बार में 35 हजार 260 रुपए निकाल लिए गए, जबकि एटीएम कार्ड भी उसके पास था।

इसको लेकर वह संबंधित बैंक मैनेजर के पास पहुंचा और मामले की जानकारी दी। इस पर बैंक मैनेजर ने बताया कि उसके बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 5 बार में यह राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की है। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36IqfoJ

ADD











Pages