आरटीए सचिव के काम में बाधा डालने व हमले के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 18 October 2020

आरटीए सचिव के काम में बाधा डालने व हमले के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

एडीसी-कम-आरटीए सचिव प्रीति की चेकिंग टीम पर पथराव, गाड़ी पलटने, ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को बंधक बनाने के मामले में सीआईए नारायणगढ़ ने हरप्रीत सिंह उर्फ मित्तू, बलदेव नगर में वीटा इन्क्लेव निवासी सिमरनजीत सिंह, सिटी रविदास बस्ती निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को काेर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

सीआईए नारायणगढ़ 21 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि 18 सितंबर को आरटीए सहायक सचिव रूप चंद की शिकायत पर पंजोखरा थाने में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, जानलेवा हमला करने, किडनैपिंग समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

दो मोबाइल टावर से बैटरी बैंक के 48 सेल चोरी

मिट्‌ठापुर में बीएसएनएल और एयरटेल के मोबाइल टावर से 600 एएच के बैटरी बैंक से 48 सेल चोरी हाे गए। इनकी कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है। दोनाें टावर में चोरी को अंजाम ताला व शटर तोड़कर दिया गया है। बीएसएनएल के एसडीओ मुकेश बंसल ने बताया कि चोरी की शिकायत पुलिस से की है। एयरटेल टावर के गार्ड सुरजीत ने बताया कि 6 अक्टूबर को रतनहेड़ी टावर से भी बैटरी बैंक चोरी हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/347tK6i

ADD











Pages