कैंटोनमेंट बोर्ड सीमा से पानी निकासी की समस्या का समाधान अब तक नहीं हो सका है। बोर्ड के आग्रह पर एक पाइप से पानी की निकासी तो की जा रही है, मगर यह पर्याप्त नहीं है। यही वजह है कि इलाके में अब भी पानी निकासी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। पानी रुकने से मक्खी-मच्छरों की भरमार हो गई है। नगर परिषद सीमा में गुड़गुड़िया नाले के निर्माण कार्य के चलते गत दिनों नाले को बंद कर दिया था।
नाला बंद होने से कैंटाेनमेंट बोर्ड क्षेत्र के नालों में पानी ओवरफ्लो होने लगा था। बोर्ड ने मामले की शिकायत नगर परिषद अधिकारियों से की थी जिसके बाद गत दिवस अब केवल एक पाइप लाइन से निकासी की जा रही है। मगर यह पानी लाइन भी पर्याप्त नहीं है। पानी कम मात्रा में निकल रहा है और समस्या पहले की ही तरह बरकरार है। बोर्ड स्टाफ ने बताया कि पानी निकासी प्रभावित होने से अब भी नाले भरे पड़े हैं।
नाला पक्का किया जा रहा
गुड़गुडिया नाले को नगर परिषद द्वारा पक्का किया जा रहा है। जगाधरी रोड से लेकर कैंट रेलवे स्टेशन तक नाले का तल व बाउंडरी वॉल पक्की की जा रही है ताकि भविष्य में नाले की मशीन से बेहतर तरीके से सफाई हो सके। नाला पक्का करने के लिए नप द्वारा कैंटाेनमेंट बोर्ड क्षेत्र से आ रहे पानी को रोक दिया गया था। इस कारण बोर्ड क्षेत्र के कई नालों से पानी ओवरफ्लो होने लगा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37qoeO6