सप्ताह के पहले दिन जिले के सैंपलिंग सेंटरों में जाकर 945 लोगों ने सैंपल दिए हैं। शाम को जारी हुई रिपोर्ट में 56 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। 23 अक्टूबर को शिवाजी काॅलोनी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत होने की पुष्टि हुई है।
जिले में कोरोना से मौत होने का आंकड़ा बढ़कर 76 पर पहुंच गया है। नए केस में डीएलएफ काॅलोनी निवासी सर्जिकल पार्ट्स विक्रेता का परिवार और दो व्यापारी, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी, डिफेंस से सेवानिवृत्त कर्मचारी, पीजीआई के चिकित्सक, स्टूडेंट्स और प्राइवेट जॉब करने वाले लोग शामिल हैं।
वर्तमान में जिले में कोरोना के 612 एक्टिव केस हैं। जिले में अब तक 7409 कोरोना संक्रमित मिल चुके है जिनमें 6721 लोग रिकवर हुए हैं। जिले में कोविड पॉजिटिवटी रेट 4.82 फीसदी और रिकवरी रेट 90.71 फीसदी पर पहुंच गया है।
यहां मिले संक्रमित
राजेंद्रा काॅलोनी निवासी पीडब्ल्यूडी वर्कर, हरी नगर निवासी व्यापारी, प्रेम नगर निवासी मेडिकल जॉब, डीएलएफ काॅलोनी निवासी दो व्यापारी, कमला नगर निवासी सेवानिवृत डिफेंस कर्मचारी, प्रताप नगर निवासी व फरीदाबाद में कार्यरत बुजुर्ग, डीएलएफ काॅलोनी निवासी सर्जिकल पार्ट्स विक्रेता व परिजन, काठमंडी निवासी व्यापारी, जनता काॅलोनी निवासी बुजुर्ग, सेक्टर दो और सेक्टर तीन निवासी दो महिलाएं व अन्य जगह कोरोना संक्रमित मिले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e1PRhL