छह माह के कोरोना काल में जिले में अब तक छोटे-बड़े करीब 1700 कारोबारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए ग्राहकों और कारोबारियों दोनों को सावधानी बरतनी होगी।
ग्राहक और दुकानदार चेहरे पर मास्क लगाकर रखेंगे और हाथों को सेनिटाइज करते रहेंगे तो भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कोरोना से बचाव कर सकेंगे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से बाजारों और व्यस्ततम एरिया में समय-समय पर सेनिटाइजेशन की प्रक्रिया सुनिश्चित करनी होगी ताकि संक्रमण का फैलाव न हो सके।
व्यापारी वर्ग में जिस तरह कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं, ये चिंता का विषय है। अब त्योहारी सीजन करीब है, इसलिए व्यापारियों और जनता से अपील की है कि बाजारों में मास्क लगाकर जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर संक्रमण का ग्राफ घटाने में मददगार बने।
संबंधित विभाग से वार्ता करके रोजाना बाजारों और पब्लिक डीलिंग वाले स्थानों पर सेनिटाइजेशन कराने की व्यवस्था बनाएंगे।
-डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन, रोहतक
इसके साथ-साथ बाजारों में सख्ती के अलावा जागरूकता जरूरी है। यह वक्त संयम और सुरक्षा है। कोरोना काल में अब तक संक्रमित हुए व्यापारियों में से अधिकांश काम पर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारी बताते हैं कि त्योहारी सीजन में लोगों को ज्यादा सतर्क रहना होगा।
औसतन 17 सौ व्यापारियों में अधिकांश गांधी कैंप, डीएलएफ काॅलोनी, आर्य नगर, जनता काॅलोनी, बाबरा मोहल्ला, शौरी मार्केट, किला मोहल्ला सहित अन्य एरिया के निवासी है। स्वास्थ्य अधिकारी बताते हैं कि दिल्ली आवागमन करने, बाजारों में भीड़ और कोरोना की गाइडलाइन का पालन न करने की वजह से व्यापारी वर्ग ज्यादा कोरोना की चपेट में आया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jF61iF