
हरियाणा में काेरोना मरीजों के ठीक होने की दर बेहतर होने के साथ ही अब सक्रिय मरीज भी घट रहे हैं। सक्रिय मरीजों के मामले में एक लाख से ज्यादा केसों वाले राज्यों में हरियाणा अब 7वें नंबर पर है। यहां अब 6.80% सक्रिय मरीज हैं। 12 जिलों में राज्य के औसत से ज्यादा और 10 जिलों में औसत से कम सक्रिय मरीज बचे हैं। सबसे कम 3.8 फीसदी सक्रिय मरीज पंजाब में हैं।
उधर, प्रदेश में बुधवार को 1152 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 153695 पर पहुंच गया है। 24 घंटे में 1070 मरीजों के ठीक हुए हैं। अब ठीक होने वालों की संख्या 141506 हो गई है। एक दिन में 7 मरीजों की जान गई है। गुड़गांव, पंचकूला में 2-2, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा है। अब तक 1725 लोगों की काेरोना के कारण मौत हुई है। अब 10465 सक्रिय मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इनमें 196 की हालत गंभीर है। 24 घंटे में 22444 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
यहां प्रदेश के औसत से ज्यादा एक्टिव केस
जिला सक्रिय मरीज
दादरी 24.31%
जींद 17.43%
हिसार 12.36%
रोहतक 10.46%
फतेहाबाद 9.55%
गुड़गांव 9.25%
सिरसा 9.18%
महेंद्रगढ़ 8.38%
रेवाड़ी 8.23%
झज्जर 7.80%
यमुनानगर 7.43%
यहां प्रदेश के औसत से कम एक्टिव केस
जिला सक्रिय मरीज
कुरुक्षेत्र 5.70%
भिवानी 5.67%
सोनीपत 5.31%
पलवल 4.64%
फरीदाबाद 3.68%
पानीपत 3.39%
पंचकूला 3.39%
नूंह 3.15%
करनाल 2.98%
अम्बाला 2.59%
1 लाख से ज्यादा संक्रमितों वाले 6 राज्यों में हरियाणा से कम फीसदी सक्रिय मरीज
राज्य सक्रिय मरीज
पंजाब 3.8%
आंध्रप्रदेश 4.1%
बिहार 5.3%
तमिलनाडु 5.3%
उत्तर प्रदेश 6.4%
ओडिशा 6.6%
हरियाणा 6.8%
इधर, देश में सक्रिय मरीज दो महीने बाद 7 लाख के करीब
देश में कोरोना मरीज 77 लाख के पार पहुंच गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि नए मरीजों से ज्यादा लोग ठीक हाेने का ट्रेंड 17वें दिन भी बना रहा। बुधवार को 55,871 नए संक्रमित मिले, जबकि 82,062 ठीक हुए। इन्हें मिलाकर कुल रिकवरी 68,69,391 व रिकवरी दर बढ़कर 89.2% हो गई। सक्रिय मरीज अब 7.14 लाख ही बचे हैं। दो माह बाद सक्रिय मरीज घटकर इस आंकड़े पर आए हैं। इससे पहले 23 अगस्त को सक्रिय मरीज 7.10 लाख थे।
आईआईटी खड़गपुर की कोरोना जांच मशीन ‘कोविरैप’ को मंजूरी
आईआईटी खड़गपुर द्वारा विकसित कोरोना जांच मशीन को चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने हरी झंडी दे दी है। यह सस्ती होने के साथ महज एक घंटे में परिणाम दे देती है। यह मशीन पीसीआर-आधारित परीक्षणों से काफी हद तक निजात दिला देगी। इस मशीन से जांच 500 रुपए में हो सकेगी। इस मशीन की कीमत 10 हजार से भी कम रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Biscy