कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कपूर नरवाल को नामांकन वापस कराने में भले ही कामयाब हो गए, लेकिन टिकट नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी को दूर नहीं हो पाए। टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस नेता प्रदीप सांगवान फिर से भाजपा में वापसी कर सकते हैं। चर्चाएं है कि गुरुवार को प्रदीप सांगवान रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल द्वारा उन्हें पार्टी में शामिल कराया जा सकता है।
बुधवार देर शाम प्रदीप सांगवान के कार्यालय पर लगे कांग्रेस नेताओं के बोर्ड भी उतार दिए गए। सांगवान के शामिल होने पर तीन अध्यादेशों को लेकर घिरी भाजपा को कुछ राहत मिल सकती है। क्योंकि प्रदीप भी किसानों के मद्दे पर राजनीति करते हैं। प्रदीप के पिता किशन सिंह सांगवान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hpu3R4