नकली घी की सूचना पर सीएम फ्लाइंग ने गोदाम में की रेड, डिब्बों में पैक 2400 लीटर घी बरामद - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 21 October 2020

नकली घी की सूचना पर सीएम फ्लाइंग ने गोदाम में की रेड, डिब्बों में पैक 2400 लीटर घी बरामद

सीएम फ्लाइंग व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह 11 बजे जींद रोड के नजदीक देसी घी बनाने की फैक्ट्री में रेड की। टीम को फैक्ट्री में नकली घी तैयार करने की गुप्त सूचना मिली थी। टीम जैसी ही फैक्ट्री में पहुंची वहां से युवक फरार हो गया। मौके पर प्लास्टिक के डिब्बों और कागज के डिब्बों में पैक किया गया 2400 लीटर घी बरामद हुआ। सैकड़ों लीटर घी पैकिंग के लिए डिब्बों में डाला जा चुका था।

बड़ी मात्रा में घी एक प्लॉट में बनाए गए स्टोरनुमा कमरे में भी रखा गया था। टीम ने घी के 3 सैंपल लिए जिन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लेबोरेट्री भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि घी असली है या नकली। सीएम फ्लाइंग की 4 दिन में यह दूसरी रेड है। रविवार को प्यौदा रोड पर रसगुल्लों की फैक्ट्री में भी रेड की गई थी। जिनकी 2 दिन में रिपोर्ट आनी थी, लेकिन 4 दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं आई है।

सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जींद रोड पर शिव कॉलोनी में नकली घी की फैक्ट्री चल रही है। टीम ने फूड सेफ्टी ऑफिसर डाॅ. राजीव शर्मा को साथ लेकर रेड की। उन्हें देखते ही फैक्ट्री से व्यक्ति फरार हो गया। फैक्ट्री व कुछ दूरी पर बने गोदाम से 2400 लीटर घी बरामद हुआ है। यहां कोई पाउडर, केमिकल या कच्चा माल नहीं मिला, जिससे पता चल सके कि घी कैसे तैयार किया जाता है।

फैक्ट्री में घी को गर्म करने, पैकिंग करने आदि की मशीनें लगी हुई है। फैक्ट्री व गोदाम में 2400 लीटर घी है। जिसमें से 3 सैंपल लिए गए हैं। फैक्ट्री मालिक आदि ने टीम से कोई संपर्क नहीं किया। लेबोरेट्री से रिपोर्ट आने के बाद घी की गुणवत्ता पता चलेगी। फैक्ट्री से कोई क्रीम, केमिकल आदि बरामद नहीं हुआ। ऐसे में संदेह है कि घी कहीं ओर से तैयार करके लाया जाता था। वहां रेड की गई जहां पर पैकिंग होती थी। मौके से आधा लीटर, एक लीटर, दो लीटर व 5 लीटर की पैकिंग बरामद हुई है।

ढाई पहले भी सीएम फ्लाइंग ने की थी रेड
कॉलोनी निवासी बुजुर्ग कुरड़िया ने बताया कि यहां दो-ढाई साल से फैक्ट्री चल रही है। फैक्ट्री मालिक शाम के समय आता है। ढाई महीने पहले भी यहां फ्लाइंग ने रेड की थी। उस समय चार गाड़ियां आई थी। साथ में पुलिस भी थी। कुछ देर रुकने के बाद टीम वापस चली गई थी। बुजुर्ग का आरोप है कि टीम सेटिंग करके ही वापस गई थी।

डेढ़ महीने से जिले में सक्रिय है सीएम फ्लाइंग
बीते डेढ़ महीने से सीएम फ्लाइंग काफी एक्टिव नजर आ रही है। सितंबर महीने में चंदाना गेट स्थित गोदाम से हजारों लीटर काला तेल का स्टॉक बरामद किया था। 26 सितंबर को खुराना रोड पर रेड करके आचार की फैक्ट्री पकड़ी थी, जहां सड़ा हुआ आचार मिला था। रविवार 18 अक्टूबर को प्यौदा रोड पर रेड की, जहां दूध पाउडर से रसगुल्ले तैयार किये जाते थे। रविवार को ही पूंडरी में मिठाई की दुकान पर रेड की, जहां घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल प्रयोग किया जा रहा था। त्योहारों के मौसम को देखते हुए सीएम फ्लाइंग ने सक्रियता बढ़ाई है। क्योंकि इस मौसम में मिठाई की खपत ज्यादा होने से मिलावटी मिठाइयों की आशंका बनी रहती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छापे के दौरान फैक्ट्री में सैंपल सील करते डीएफएसओ विभाग कर्मचारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kjTXnZ

ADD











Pages