8 साल के बच्चे को खेत में ले जाकर कुकर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 30 October 2020

8 साल के बच्चे को खेत में ले जाकर कुकर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एक गांव के 8 साल के बच्चे के साथ गन्ने के खेत में लेजाकर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है । सदर थाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बच्चे का मेडिकल करवाया गया, जिसमें कुकर्म होने की पुष्टि हुई है।

एक गांव के युवक ने शिकायत दी कि मेरा आठ साल का लड़का है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे गली में खेल रहा था। तभी आरोपी रवि मेरे लड़के को बहला फुसलाकर मेरे घर से थोड़ी दूरी गन्ने के खेत में ले गया। वहां जाकर मेरे लड़के के साथ गलत काम किया। कुछ गली के बच्चे वहां पर खेल रहे थे तो उन्होंने शोर सुना तब मेरा लड़का बेहोश हुआ मिला।

फिर उन्होंने उसको पानी पिलाया। आरोपी ने मेरे लड़के को धमकी दी अगर तूने घर बताया तो मैं तुम्हे जान से मार दुंगा। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Vhybh

ADD











Pages