वाइस या वीडियो कॉल पर बात करने से परहेज करें, अपराधी ब्लैकमेल कर सकते हैं: एसपी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 30 October 2020

वाइस या वीडियो कॉल पर बात करने से परहेज करें, अपराधी ब्लैकमेल कर सकते हैं: एसपी

ऑनलाइन गेम खेलते समय सुरक्षा के संबंध में करनाल पुलिस की तरफ से एडवायजरी जारी की है। एसपी गंगाराम पुनिया ने बताया कि तकनीक के बढ़ते प्रचलन के मध्य नजर आनॅलाइन गेम का भी प्रचलन बढ़ा है। काफी लोगों को ऑनलाइन गेम खेलते समय होने वाले खतरों के संबंध में जानकारी नहीं होती है और ठगी का शिकार हो जाते हैं।

इस संबंध में ऑनलाइन गेम खेलते समय क्या नहीं करना चाहिए और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लगभग केसों में सामने आया है कि लोगों की लापरवाही से ही अपराधी उनकाे नुकसान पहुंचा रहे हैं। यदि आमजन अपनी सोशल साइड समेत अन्य ऑनलाइन प्रक्रिया करते वक्त हार्ड पासवर्ड रखेंगे तो वह ठगी जैसे मामलों से बच पाएंगे।

ये सावधानियां बरतें

  • अपने फोन को मालवेयर या अन्य खतरों से बचाने के लिए समय-समय पर अपडेट करके रखें।
  • अपने फोन या ऑनलाइन खातों में एक स्ट्रांग पासवर्ड लगाकर रखें। अपने पासवर्ड को कम से कम 12 अक्षरों का जिसमें अल्फावेट, नंबर या स्पेशल अक्षरों का मिश्रण हो, ताकि कोई भी आसानी से आपके पासवर्ड को हैक ना कर सके।
  • अपनी निजी जानकारी सांझा न करे।
  • ऑनलाइन गेम खेलते समय अपने से बड़ों व माता-पिता की सलाह जरूर लें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e9ACUi

ADD











Pages