पांच साल से अपडेट नहीं हुआ हिस्ट्रीशीटर रिकॉर्ड, अब चलेगा अभियान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 6 October 2020

पांच साल से अपडेट नहीं हुआ हिस्ट्रीशीटर रिकॉर्ड, अब चलेगा अभियान

पिछले करीब पांच साल से जिले में ऐसे अपराधियों की फहरिस्त नहीं बन पाई है जो कि तीन या उससे ज्यादा आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहे हैं। ऐसे आरोपियों को हिस्ट्री शीटर की लिस्ट में शामिल किया जाएगा। हिस्ट्री शीटर का डाटा जुटाकर पुलिस उसकी रिकॉर्ड फाइल बनाएगी ताकि संवेदनशील हालात में ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

फरार चल रहे मोस्टवांटेड, वांटेड और पीओ घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अलग से टीम गठित की गई है। एक माह लगातार इसकी ड्राइव चलाकर इनकी धरपकड़ की जाएगी। पुलिस थाना अनुसार हिस्ट्री शीटर का डाटा तैयार होगा। यहां तक की आने वाले समय में कागजाती रिकॉर्ड अपडेट के साथ उनसे संबंधित परिवार सदस्य, दोस्त, रिश्तेदारों की भी जानकारी दर्ज की जाएगी। जरूरत अनुसार इनसे संपर्क किया जा सकेगा। डॉटा रिकॉर्ड में कंप्यूटराइज्ड भी होगा।

एक माह लगातार चलेगा अभियान

जिले में 29 मोस्टवांटेड हैं। इनमें 25 गिरफ्तार और चार अभी बाहर हैं। 350 पीओ भी हैं। जमानत पर आए या फरार चल रहे वांटेड, पेरोल जंपर व अन्य अपराधियों की धरपकड़ के लिए अब पीओ स्टाफ में स्पेशल स्क्वायड का गठन किया गया है। कई बदमाश अभी जेल में बंद हैं। कुछ बदमाश गायब हैं और कुछ राज्य से बाहर हैं। इनके कांटेक्ट ट्रेस किए जाएंगे। एक माह लगातार अभियान चलाकर इन्हें काबू करने के प्रयास होंगे। ऐसे हिस्ट्री शीटर जोकि लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों से दूर होकर काम-धंधा कर जीवन यापन कर रहे हैं, उनकी भी सूची बनेगी।

उपचुनाव को देखते हुए संदिग्धों पर नजर
बरोदा चुनाव की सुरक्षा को लेकर भी तैयारी की जा रही है। हलके में पिछले दस सालों में किसी भी चुनाव में संदिग्ध भूमिका में रहे लोगों सूची तैयार की जाएगी। उनसे इस चुनाव को लेकर हिदायतें जारी की जाएंगी और बांड भरवाए जाएंगे ताकि उनकी संलिप्त न हो। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। जिले में 7500 रजिस्टर्ड हथियार लाइसेंस धारक हैं। 10 अक्टूबर तक हथियार जमा करवाए जाएंगे। अभी 1600 के हथियार जमा हुए हैं।

काफी पुराने हैं हिस्ट्रीशीटर, थानों की चेकिंग में रिकॉर्ड नहीं मिला था दुरुस्त

^थाना अनुसार निरीक्षण पिछले समय में किए गए हैं। इनमें पुराने अपराधियों का रिकॉर्ड दर्ज है। हिस्ट्री शीटर भी काफी समय पुराने थे। ऐसे में रिकॉर्ड अब दुरुस्त किया जाएगा। बरोदा चुनाव को लेकर भी तैयारी की गई है। पैरामिलिट्री फोर्स बाहर से आएगी वहीं जिले में 2 हजार पुलिस कर्मी हैं। जशनदीप रंधावा, एसपी, सोनीपत।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30GlurN

ADD











Pages