सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद भी बिजली कटों से उपभोक्ता परेशान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 30 October 2020

सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद भी बिजली कटों से उपभोक्ता परेशान

अलेवा पावर हाऊस जुड़े गांवों के लोग सर्दी का मौसम शुरू होने व लोड कम होने पर भी बिजली के कटों व गलत बिल आने से परेशान हैं। शाम छह बजे बिजली आती है और सुबह होने से पूर्व चार बजे ही गुल हो जाती है। शेड्यूल के मुताबिक सप्लाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उपभोक्ता नरेश, रामेश्वर, बलवान, राजेंद्र, जयपाल, कृष्ण, रमेश, मनोज, दीपक, गोपाल, नंद लाल व राजे राम ने बताया कि ऐसा कई बार होता है कि हर दो-दो मिनट बाद कट लगते हैं जिससे बिजली के घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं।

उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से बिजली सप्लाई शेड्यूल के अनुसार देने व बिजली बिल रिडिंग के अनुसार ठीक देने की मांग की है। नगूरां बिजली निगम सब डिवीजन के एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि अलेवा पावर हाऊस जुड़े किसी गांव में पिछले कई दिनों से बिजली सप्लाई में बार-बार कट लगने बारे फिलहाल कार्यालय में कोई शिकायत नहीं मिली है। बावजूद इसके पावर हाऊस के कर्मचारियों से मामले की जानकारी लेकर उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।

8 साल के बच्चे को गन्ने के खेत में ले जाकर कुकर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एक गांव के 8 साल के बच्चे के साथ गन्ने के खेत में ले जाकर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है । सदर थाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बच्चे का मेडिकल करवाया गया, जिसमें कुकर्म होने की पुष्टि हुई है।

एक गांव के युवक ने शिकायत दी कि मेरा आठ साल का लड़का है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे गली में खेल रहा था। तभी आरोपी रवि मेरे लड़के को बहला फुसलाकर मेरे घर से थोड़ी दूरी गन्ने के खेत में ले गया। वहां जाकर मेरे लड़के के साथ गलत काम किया।

कुछ गली के बच्चे वहां पर खेल रहे थे तो उन्होंने शोर सुना तब मेरा लड़का बेहोश हुआ मिला। फिर उन्होंने उसको पानी पिलाया। आरोपी ने मेरे लड़के को धमकी दी अगर तूने घर बताया तो मैं तुम्हे जान से मार दुंगा। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31XhGDj

ADD











Pages