अब विवि में 5 नवंबर तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 30 October 2020

अब विवि में 5 नवंबर तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी अब 5 नवंबर तक दाखिला के लिए आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की तरफ से इसकी तिथि आगे बढ़ा दी गई है। पहले इसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तय की गई थी, लेकिन अब इसे पांच दिन आगे बढ़ा दिया गया है।

इसी प्रकार से जिन विद्यार्थियों ने बिना रिजल्ट जारी हुए ऑनलाइन आवेदन किए थे, ऐेसे विद्यार्थी भी 5 नवंबर तक अपना रिजल्ट विश्वविद्यालय के पास ई-मेल पर भेज सकते हैं। दाखिले के लिए आवेदन करने के लिए विवि प्रशासन द्वारा अब तक कई बार तिथियां बढ़ाई जा चुकी हैं।

100 विद्यार्थियों के लिए बीएड के पहले पेपर की दोबारा परीक्षा लेगा सीआरएसयू

विवि प्रशासन द्वारा 26 अक्टूबर को ली गई एनसीटीई/आरसीआई अप्रूव्ड कॉलेजों की बीएड द्वितीय नॉलेज एंड कुरुकुलम परीक्षा दोबारा ली जाएगी। इस परीक्षा में केवल वही विद्यार्थी भाग लेंगे, जिनको 26 अक्टूबर को परीक्षा के दौरान तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था और विद्यार्थी पेपर नहीं दे सके थे। ऐसे लगभग 100 विद्यार्थियों द्वारा विवि को ई-मेल व फोन के जरिये अपनी शिकायतें दर्ज करवाई गई हैं। इस पर विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित में यह फैसला किया है।

यह परीक्षा 10 नवंबर को दोपहर तीन बजे आयोजित की जाएगी। संबंधित विद्यार्थी पहले वाले लॉग इन के जरिये ही संबंधित दिन परीक्षा दे सकेंगे। विवि प्रशासन ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगे जाने वाली सूचनाओं के लिए अधिकारियों को एसपीआईओ नियुक्त कर दिया है। इसमें प्रो. एसके सिन्हा को फर्स्ट अपील अथाॅरिटी लगाया गया है। इसके अलावा डॉ. राजेश बंसल को एग्जाम ब्रांच का एसपीआईओ लगाया गया है। इसी प्रकार से अन्य ब्रांचों के लिए अलग-अलग अधिकारियों की नियुक्तियां की गई है।

कॉलेजों में खाली सीटों के लिए हुई फिजिकल काउंसिलिंग
उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के कारण शुक्रवार को कॉलेजों में खाली सीटें रहने पर फिजिकल काउंसिलिंग का आयोजन हुआ। इस दौरान कॉलेजों के बाहर काफी भीड़ रही। राजकीय कॉलेज में बीए को छोड़कर बाकी सभी विषयों की मेरिट सूची लगा दी गई। इसी प्रकार से राजकीय महिला कॉलेज में भी फिजिकल काउंसिलिंग का आयोजन किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jn2sRD

ADD











Pages